मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: डकैती की साजिश रचते 6 अपराधी गिरफ्तार, 4 तमंचा व 2 चाकू बरामद

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मनकापुर क्षेत्र में डकैती की योजना बनाते समय 6 अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए| कब्जे से डकैती करने के उपकरणों के साथ 4 अदद अवैध तमंचा व 2 अदद नाजायज चाकू भी बरामद कि…

गोंडा: डकैती की साजिश रचते 6 अपराधी गिरफ्तार, 4 तमंचा व 2 चाकू बरामद
गोंडा: डकैती की साजिश रचते 6 अपराधी गिरफ्तार, 4 तमंचा व 2 चाकू बरामद — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के मनकापुर  क्षेत्र में डकैती की योजना बनाते समय 6 अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए| कब्जे से डकैती करने के उपकरणों के साथ 4 अदद अवैध तमंचा व 2 अदद नाजायज चाकू भी बरामद किये गए। 



पुलिस ने बताया,' मनकापुर पुलिस क्षेत्र भ्रमण में रवाना थी कि मुखबिर खास की सूचना पर डकैती की योजना बनाते समय मनकापुर गांव स्थित उस्मान के बाग से 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया उनके कब्जे से डकैती करने के उपकरण बरामद किये गये। 




जामातलाशी के दौरान अभियुक्त सलमान के पास से 1 अवैध तमंचा 315 बोर और 1  जिन्दा कारतूस, अभियुक्त रमेश पासी के पास से 1 अदद अवैध तमंचा 315 बोर और 1 अदद जिन्दा कारतूस, अभियुक्त अनिल यादव के पास से 1 अदद अवैध तमंचा 315 बोर और 1 अदद जिन्दा कारतूस, अभियुक्त फूलचन्द्र यादव के पास से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर और 2 अदद जिन्दा कारतूस, अभियुक्त विनोद व कुलदीप तिवारी के पास से 01-01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया।





पुलिस ने बताया,' सभी अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है जिनके विरूद्ध हत्या, लूट, डकैती, चोरी आदि जैसे जघन्य अपराध गोण्डा जनपद के अलावा अन्य आस-पास के जनपदो में पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्तो के विरूद्ध थाना मनकापुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।



गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. सलमान खान पुत्र वसीम खान साकिन मनकापुर गाँव थाना मनकापुर 

2. रमेश पासी पुत्र रामदीन साकिन भिदौरा थाना तरबगंज 

3. अनिल यादव पुत्र स्व0 रामलाल यादव साकिन सोनौली मोहम्मदपुर पुरे मदरही थाना उमरीबेगमगंज

4. फूलचन्द यादव पुत्र सन्तराम यादव सा० कनकपुर थाना नवाबगंज 

5. विनोद यादव पुत्र रामसूरत यादव सा० बाबा ज्ञानदास पुरवा मौजा नगवा थाना नवाबगंज 

6. कुलदीप तिवारी पुत्र बैजनाथ तिवारी सा0 लौवा वीरपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा ।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।