मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Gonda News: बालिका का बोलोरो सवार लोगों ने किया अपहरण, पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज किया मुकदमा

गोंडा: गोंडा जिले में घर से भाभी के साथ खेत में शौच को गई नाबालिग लड़की को बोलोरो सवार पांच लोगों ने अपहरण कर लिया। मां की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पूर्व अपहरणकर्ताओं ने गोली मारने की धमकी…

Gonda News: बालिका का बोलोरो सवार लोगों ने किया अपहरण, पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
Gonda News: बालिका का बोलोरो सवार लोगों ने किया अपहरण, पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज किया मुकदमा | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  गोंडा जिले में घर से भाभी के साथ खेत में शौच को गई नाबालिग लड़की को बोलोरो सवार पांच लोगों ने अपहरण कर लिया। मां की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पूर्व अपहरणकर्ताओं ने गोली मारने की धमकी देते हुए लड़की को लेकर फरार हो गए। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।



मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मंगलवार की देरशाम लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि 8 अगस्त की देररात उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री अपनी दो भाभियों के साथ घर से बाहर खेत में शौच को गई थी।



शौच से लौटते समय सड़क पर पहले से ही गांव के कनिक राम, लकामनेर पुत्रगण नेवाजे, सुनील कुमार पुत्र कनिक राम, घमंडी पुत्र अर्जुन व थाना छपिया के मसकनवा निवासी गोविंदा पुत्र राजेश बोलेरो जीप लेकर खड़े थे। जिन्होंने पुत्री को जबरदस्ती घसीटते हुए बोलरो में बैठाया लिया।



घटना की सूचना पुलिस को दिया गया। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपहरणकर्ता फरार हो गए। पीड़िता की मां के अनुसार अपहरणकर्त्ताओ ने गोली मारने की धमकी देते हुए पुत्री का अपहरण कर फरार हो गए। पुलिस ने उक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ अपहरण समेत विभिन्न धाराओ में रिपोर्ट दर्ज किया है।



वहीं प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियो की तलाश की जा रही है।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।