मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा में जिला महिला अस्पताल में प्रसूता महिला की मौत: गलत इंजेक्शन देने से गई जान, परिजनों का आरोप

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में जिला महिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के चलते प्रसूता महिला की मौत हो गई| सोमवार को एक गर्भवती महिला को भर्ती कराया गया। मंगलवार को महिला ने एक…

गोंडा में जिला महिला अस्पताल में प्रसूता महिला की मौत: गलत इंजेक्शन देने से गई जान, परिजनों का आरोप
गोंडा में जिला महिला अस्पताल में प्रसूता महिला की मौत: गलत इंजेक्शन देने से गई जान, परिजनों का आरोप — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में जिला महिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के चलते प्रसूता महिला की मौत हो गई| सोमवार को एक गर्भवती महिला को भर्ती कराया गया। मंगलवार को महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। आज, बुधवार को उसकी मौत हो गई। महिला के परिजनों ने जिला महिला अस्पताल के डॉक्टर पर हत्या का आरोप लगाया| महिला के परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही/गलत इंजेक्शन लगाने के चलते महिला की मौत हो गई।



गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के गायत्रीपुरम के रत्नेश श्रीवास्तव की पत्नी प्रियंका श्रीवास्तव (28) को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की दोपहर को बेटा पैदा हुआ, लेकिन प्रसूता की हालत गंभीर रही। अस्पताल की ओर से भर्ती किया गया। बुधवार की शाम को प्रसूता की मौत हो गई। 



मौत के बाद परिजनों  ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा| महिला के परिजनों ने डाक्टर पर गलत इंजेक्शन का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ की। परिजनों ने अस्पताल में रखे बेंच को जमीन पर पटक दिया और कागजों को भी इधर उधर फेंक दिया।



मृतक के भाई का कहना, बहन (प्रियंका श्रीवास्तव) ने ऑपरेशन से एक लड़के को जन्म दिया था|  बहन का इलाज चल रहा था। ग्लूकोज की बोतल में इंजेक्शन लगा देने से बहन की हालत बिगड़ती गई | जिसके बाद मौत हो गई। डॉक्टरों से कहा गया कि प्रसूता की हालत गंभीर है। प्रसूता को रेफर कर दीजिए, लेकिन किसी ने नहीं सुनी।



समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करके योगी सरकार पर हमला बोला है। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करके लिखा, 'योगीजी! ब्रजेश पाठक जी ! स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही/गलत इलाज के चलते प्रसूता की मौत आपके राज में कलंकित ,दागदार ,बिगड़ी स्वास्थ्य सेवाओं का जीता जागता प्रमाण है , पाठक जी !रोजाना की आपकी उछलकूद , दौडभाग स्वाथ्य सेवाओं के सुधार के बजाय वसूली और कमीशनखोरी के लिए है क्या?



समाजवादी पार्टी ने कहा कि,'सुबह से लेकर रात तक ,रात से लेकर सुबह तक, बस ब्रजेश पाठक (स्वास्थ्य मंत्री) के पास एक ही धंधा एक ही काम, श्री अखिलेश यादव जी और सपा को कोसने का धंधा और इनके बारे में झूठ बोलने का काम ? बाकी जिलों जिलों में दौडभाग के नाम पर फोटोशूट ,नौटंकी और छपास रोग का अपना खुद का करते हैं मंत्री जी इलाज!





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।