मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

राष्ट्रीय युवा दिवस: स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर ABVP ने किया 'नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय' में संगोष्ठी का आयोजन

गोंडा: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोंडा द्वारा युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन नगर के नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय में किया ग…

राष्ट्रीय युवा दिवस: स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर ABVP ने किया 'नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय' में संगोष्ठी का आयोजन
राष्ट्रीय युवा दिवस: स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर ABVP ने किया 'नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय' में संगोष्ठी का आयोजन | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोंडा द्वारा युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन नगर के नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय में किया गया।



कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। प्रांतीय प्रवासी के रूप में अवध प्रांत के प्रांत सह मंत्री अभिषेक सिंह जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपनी छोटी सी आयु में शंकराचार्य जी की तरह ही पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया और भारत को विश्व स्तर पर अपनी पहचान दिलाई। 




उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद किसी नेता को अपना आदर्श नहीं मानता बल्कि विवेकानंद को अपना आदर्श मानती है। विभाग आयाम कार्य प्रमुख अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का विचार आज के दौर में युवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है जिससे उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। 



नगर अध्यक्ष डॉ अशोक पाण्डेय ने कहा कि हम सभी को विवेकानंद जी के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। नगर सह मंत्री अमित पांडेय ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में कार्य करने वाला छात्र संगठन है। 



कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल एवं प्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ नीलम छाबड़ा व कुशल संचालन नगर उपाध्यक्ष पवन शुक्ला जी ने किया। कार्यक्रम के दौरान जिला संयोजक संजय यादव, सह संयोजक अमन सिंह, तहसील संयोजक विवेक श्रीवास्तव, नगर सह मंत्री काजल सिंह, नगर विस्तारक अंकुल, हर्ष, सुरेन्द्र चौधरी,  राकेश निरंजन आदि लोग उपस्थित रहे।







रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।