मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: सोते समय तीन दलित नाबालिग बहनों पर फेंका गया तेज़ाब

गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में एसिड अटैक का बड़ा मामला सामने आया है। जहां तीन सगी बहनों पर सोते समय एसिड से अटैक किया गया है। इस अटैक मे बड़ी बहन गंभीर रूप से झुलस गई है जबकि उसकी दो छोटी बहनों पर भी त…

गोंडा: सोते समय तीन दलित नाबालिग बहनों पर फेंका गया तेज़ाब
गोंडा: सोते समय तीन दलित नाबालिग बहनों पर फेंका गया तेज़ाब — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में एसिड अटैक का बड़ा मामला सामने आया है। जहां तीन सगी बहनों पर सोते समय एसिड से अटैक किया गया है। इस अटैक मे बड़ी बहन गंभीर रूप से झुलस गई है जबकि उसकी दो छोटी बहनों पर भी तेजाब के छीटें पड़े हैं। तीनों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



एसिड अटैक का यह सनसनीखेज मामला परसपुर थाना क्षेत्र के पक्का गांव का है। बताया जा रहा है कि तीनों बहनें एक ही कमरे में सो रही थी। कमरे मे लगे रोशनदान से तेजाब फेंका गया हैं। बड़ी बहन के ऊपर अधिक मात्रा मे तेजाब गिरा है और वह बुरी तरह से झुलस गई है जबकि दो अन्य बहनों पर तेजाब के छीटें पड़े हैं। तीनों बहने अनुसूचित जाति की हैं। बड़ी बहन की उम्र करीब 17 वर्ष है जबकि एक को उम्र 12 व सबसे छोटी की उम्र करीब 8 वर्ष है। एसिड अटैक की इस लोमहर्षक वारदात से गांव मे हड़कंप मच गया है।




पीड़िता के पिता का कहना है कि तीनों बेटियां एक ही कमरे में सो रही थी कि अचानक खिड़की से किसी ने उन पर तेजाब फेंक दिया है। तीनों बेटियां झुलस गई हैं और उन्हे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं है।परसपुर एसओ सुधीर सिंह ने एसिड अटैक की पुष्टि की है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।



वहीं इस पूरे मामले को लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि तीन सगी बहनों पर किसी केमिकल से अटैक हुआ है जिला अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है सभी की हालत सामान्य है मौके पर फॉरेंसिक टीम ,डॉग स्क्वायड व पुलिस टीम पूरे मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही पता चल पाएगा किस केमिकल से किया गया है।



गोंडा पुलिस अधीक्षक ने कहा,''ललड़कियों की हालत स्थिर है। बड़ी बहन की उम्र क़रीब 17 साल है जो क़रीब 30 फीसद जल गयी है| जबकि  अन्य दो में एक की उम्र 12 साल है जो 20 फीसद जल गई है और सबसे छोटी लड़की की उम्र 8 साल है जो 7 फीसद जली है| जांच चल रही है|




रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।