मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अखिलेश यादव ने गोंडा में किया स्वर्गीय पंडित सिंह की प्रतिमा का अनावरण: कहा- योगी सरकार में हुए सबसे ज्यादा दंगे और अपराध, इस बार पूरब से पश्चिम तक भाजपा का होगा सफाया

गोंडा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज गोंडा में पूर्व मंत्री स्व. पंडित सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। श्री यादव के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो…

अखिलेश यादव ने गोंडा में किया स्वर्गीय पंडित सिंह की प्रतिमा का अनावरण: कहा- योगी सरकार में हुए सबसे ज्यादा दंगे और अपराध, इस बार पूरब से पश्चिम तक भाजपा का होगा सफाया
अखिलेश यादव ने गोंडा में किया स्वर्गीय पंडित सिंह की प्रतिमा का अनावरण: कहा- योगी सरकार में हुए सबसे ज्यादा दंगे और अपराध, इस बार पूरब से पश्चिम तक भाजपा का होगा सफाया — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज गोंडा में पूर्व मंत्री स्व. पंडित सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। श्री यादव के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे। इस अवसर पर सपा अध्यक्ष ने अमर स्मृति कोष का विमोचन किया। दोनों नेताओं ने पंडित सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।   यादव ने स्व0 पंडित सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे गोण्डा के लोकप्रिय जन नेता थे। स्व0 पण्डित सिंह ने गोण्डा और आसपास के क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत किया। उनके असमय चले जाने से समाजवादियों ने अपना भरोसेमंद साथी खो दिया है। 



अखिलेश यादव ने कहा कि पंडित सिंह हर कार्यकर्ता को नाम से जानते थे। पूरा जीवन समाजवाद में गुजार दिया। जब मैं क्रांति रथ लेकर आया था तो नेता जी ने कहा था जाओ गोंडा में पंडित सिंह हैं । वह गोंडा में सबसे लोक प्रिय नेता हैं। आज हम पंडित सिंह के लिए दुखी हैं जो रास्ता पंडित सिंह ने दिखाया उस रास्ते को अपनाना पड़ेगा।



इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने 5 साल तक कोई काम नहीं किया। समाजवादी सरकार के कार्यों का ही शिलान्यास और उद्घाटन किया। अब सरकार के आखिरी समय में शिलान्यास का दिखावा कर रही है। 




यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर गोण्डा में मेडिकल कॉलेज बनाएंगे जहां गरीबों का मुफ्त इलाज होगा, किसानों की बिजली माफ होगी। घरेलू बिजली 300 यूनिट तक फ्री दी जाएगी। आंदोलन में मृत किसानों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये की मदद की जाएगी।  यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने कोरोना काल में किसी की मदद नहीं की। बड़ी संख्या में लोग ऑक्सीजन की कमी से मौत के मुंह में चले गए। यह सरकार दवा और बेड का इंतजाम नहीं कर पाई। 



अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना काल में बड़ी संख्या में लोगों की नौकरियां छीनी गई। दूसरे प्रदेशों से हमारे मजदूरों को पैदल चलकर आना पड़ा। भाजपा सरकार ने कोई मदद नहीं की। कई मजदूरों की रास्ते में मौत हो गई। संकट में उनके साथ समाजवादी लोग खड़े हुए और मजदूरों के परिजनों की मदद की। 



अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार ने हर स्तर पर लापरवाही की। सरकार ने कोरोना से मरने वालों की संख्या को भी छिपाने का काम किया। लोगों को अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी तक नहीं मिल पाई। आज प्रदेश की जनता किसान, नौजवान और गरीब महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है। भाजपा सरकार झूठे विज्ञापन जारी कर जनता की गाढ़ी कमाई बर्बाद कर रही है। प्रदेश की जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। इस बार पूरब से पश्चिम तक भाजपा का सफाया होगा।



यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में लोगों को न्याय मिलेगा। एनसीआरबी का डाटा कहता है कि भाजपा सरकार में ज्यादा दंगे हुए। ज्यादा अपराध हुए। महिलाओं- बच्चियों के साथ ज्यादा घटनाएं हुई। भाजपा सरकार के पास महंगाई, बेरोजगारी का कोई जवाब नहीं हैं। बड़े-बड़े इन्वेस्टर मीट हुए लेकिन बताइए क्या गोण्डा, फैजाबाद से लेकर आसपास कोई कारखाना लगा, कोई रोजगार आया? 




यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में डीजल-पेट्रोल, खाद-बीज, कीटनाशक, कृषि यंत्र सभी महंगे हो गये है। लोगों की कमाई आधी हो गई और महंगाई दोगुनी हो गई। आने वाले समय में गरीब, किसान, किसान, मजदूर सभी वर्ग मिलकर भाजपा सरकार को हटाने का काम करेंगे। इससे झूठी सरकार जनता ने कभी नहीं देखी।



अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने लैपटॉप बांटे थे, भाजपा सरकार में नहीं बंटे यही फर्क है। समाजवादी सरकार में नौकरी मिलती थी, भाजपा सरकार में नौकरी मांगने पर लाठियां मिलती है, फर्क साफ है। भाजपा सरकार समाजवादियों से घबरा गई हैं।  इस कार्यक्रम में सर्वश्री माता प्रसाद पाण्डेय, नरेन्द्र सिंह, महेश सिंह डॉ0 सूरज सिंह, अभिषेक सिंह, पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप, योगेश प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री एस.पी. सिंह, पूर्व मंत्री राम बिशुन आजाद, एवं राम प्रताप सिंह, नंदिता शुक्ला, बैजनाथ दूबे, पूर्व विधायक महफूज खान, एमएलसी रण विजय सिंह, जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, संजय सविता विद्यार्थी, सिद्धार्थ सिंह छात्र नेता, टिंटू सिंह, विवेक सिंह ‘बाबा‘ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही है।   





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।