मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

तुर्की-सीरिया में भूकंप से भारी तबाही: मरने वालों की संख्या 3062 पहुंची, तुर्की में 1762 लोगों की मौत और सीरिया में 1300 मरे

तुर्की: तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए भूकंप के तीन झटकों से हर ओर मौत और तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। मध्य तुर्की और उत्तर-पश्चिम सीरिया में सोमवार को आए 7.8 तीव्रता के घातक भूकंप में 3062 से अ…

तुर्की-सीरिया में भूकंप से भारी तबाही: मरने वालों की संख्या 3062 पहुंची, तुर्की में 1762 लोगों की मौत और सीरिया में 1300 मरे
तुर्की-सीरिया में भूकंप से भारी तबाही: मरने वालों की संख्या 3062 पहुंची, तुर्की में 1762 लोगों की मौत और सीरिया में 1300 मरे | फ़ोटो: TVL News

तुर्की:  तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए भूकंप के तीन झटकों से हर ओर मौत और तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। मध्य तुर्की और उत्तर-पश्चिम सीरिया में सोमवार को आए 7.8 तीव्रता के घातक भूकंप में 3062 से अधिक लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग घायल हो गए। इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं, जिससे दोनों देशों में नागरिक मलबे में दब गए। अभी भी मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है|



 सोमवार तड़के आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के मद्देनजर दोनों देशों की सीमा से सटे प्रमुख शहरों में भारी तबाही हुई है | रिपोर्ट के अनुसार तुर्की और सीरिया में भूकंपों के कारण अब तक 3062 से अधिक लोग मारे गए हैं। तुर्की में आज रेक्टर स्केल पर 7.8, 7.6 और 6.0 की तीव्रता के लगातार तीन भूकंप दर्ज़ किए गए। 



तुर्की में भूकंप से मरने वालों क?? संख्या बढ़कर 1,762 हुई| सीरिया में लगभग 1,300 मरे| AFP की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की और सीरिया में आए भूकंप के कारण मृतकों की संख्या 3062 से अधिक लोगों की हो गई है। तुर्की में 1,762 लोग मारे गए जबकि सीरिया में अब तक 1,300 लोगों की मौत की पुष्टि हुई, जिससे मरने वालों की संख्या 3062 हो गई|



भारत, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ और यूनाइटेड किंगडम सहित कई देशों ने खोज और बचाव मिशनों में सहायता के लिए सहायता भेजी है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि भूकंप का केंद्र गाजियांटेप से लगभग 33 किलोमीटर (20 मील) और नूरदगी शहर से लगभग 26 किलोमीटर (16 मील) दूर था। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, यह 18 किलोमीटर (11 मील) की गहराई पर केंद्रित था।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।