मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बीजेपी एमएलसी ने RLD प्रमुख जयंत चौधरी कों बताया गुंडा

गोंडा: खबर गोंडा से है। जहाँ चुनावी बिगुल बज चुका है और नेताओं के बयानों का भी सिलसिला शुरू हो गया है। बीजेपी के सदस्य विधान परिषद व गोंडा चुनाव प्रभारी अविनाश सिंह ने आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी द्वारा…

बीजेपी एमएलसी ने RLD प्रमुख जयंत चौधरी कों बताया गुंडा
बीजेपी एमएलसी ने RLD प्रमुख जयंत चौधरी कों बताया गुंडा | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर गोंडा से है। जहाँ चुनावी बिगुल बज चुका है और नेताओं के बयानों का भी सिलसिला शुरू हो गया है। बीजेपी के सदस्य विधान परिषद व गोंडा चुनाव प्रभारी अविनाश सिंह ने आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी द्वारा बीजेपी नेताओं की चर्बी उतार दो के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे शब्द का प्रयोग गुंडे करते हैं। समाजवादी सरकार में गुंडे सड़कों पर घूमते थे कैराना के दंगे हुए लोग पलायन कर रहे थे। पलायन करवाने वाले खुद पलायन हो गए थे और जो परिवार गया था वह आकर रह रहा है। अगर जयंत चौधरी के बाबा ने गुंडा कानून बनाया था तो कानून बनाने से कुछ नहीं होता। कानून का पालन करने के लिए योगी सरकार है योगी सरकार में बहन बेटियां सुरक्षित हैं। पश्चिमी यूपी की जनता सब जानती है किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। वही स्वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर सिंह के टिकट काटे जाने पर कहा कि टिकट कटने के बाद लोगों को थोड़ा कष्ट होता है लेकिन वह पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता है और पार्टी में ही रहेंगे अटकलें का कोई मतलब नहीं है।



गोंडा के चुनाव प्रभारी व सदस्य विधान परिषद अविनाश सिंह ने आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी नेताओं की चर्बी हटा दो वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसी भाषा का प्रयोग गुंडे करते हैं, इससे साफ पता चल जाता है कि कौन गुंडा है। 



पश्चिमी यूपी में जो हुआ उसको यूपी भूलेगा नहीं कैराना के दंगे कराने वाले कैराना हो गए और जो प्लान किए थे वह आकर अपने घरों में रह रहे हैं|बीजेपी की सरकार में कानून व्यवस्था किसी से छुपी नहीं है।जयंत चौधरी कानून गुंडा करवाने के बाद करते हैं जहां तक जयंत चौधरी गुंडा कानून बनाने की बात करते हैं तो कानून बनाने से कुछ नहीं होता योगी सरकार में कानून का कड़ाई से पालन हो रहा है सभी बहन बेटियां सुरक्षित है सपा की सरकार में गुंडे सड़कों पर घूमते थे। 



वही मंत्री स्वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर सिंह के टिकट काटे जाने पर कहा कि टिकट कटने के बाद सबको दुख होता है दोनों लोग पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और पार्टी में ही बने रहेंगे। अटकलों का क्या वह तो चलती रहती हैं।


रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।