मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दो हिंदुस्तान बन रहे हैं - एक अमीरों का और दूसरा गरीबों का, दोनों के बीच में खाई बढ़ती जा रही है: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर वार

नई दिल्‍ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र की मोदी सरकार को जमकर घेरा। लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार में दो हिंदुस्तान बन गए हैं…

दो हिंदुस्तान बन रहे हैं - एक अमीरों का और दूसरा गरीबों का, दोनों के बीच में खाई बढ़ती जा रही है: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर वार
दो हिंदुस्तान बन रहे हैं - एक अमीरों का और दूसरा गरीबों का, दोनों के बीच में खाई बढ़ती जा रही है: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर वार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष  राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्र की मोदी सरकार को जमकर घेरा। लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार में दो हिंदुस्तान बन गए हैं जिनमें से एक अमीरों और दूसरा गरीबों का है| राहुल गांधी ने कहा कि, दो हिंदुस्तान बन रहे हैं - एक अमीरों का हिंदुस्तान और दूसरा गरीबों का हिंदुस्तान और इन दो हिंदुस्तानों के बीच में खाई बढ़ती जा रही है। आपने अभी देखा होगा, अभी दो स्पीकर्स ने बात की, मगर आपने ये नहीं कहा कि रोजगार ढूंढने के लिए उत्तर प्रदेश में, बिहार में रेलवे की नौकरी के लिए वहाँ पर युवाओं ने क्या किया और क्या हुआ, इसके बारे में आपने नहीं बोला। गरीब हिंदुस्तान के पास आज रोजगार नहीं है। प्रेजिडेंशियल एड्रेस में बेरोजगारी के बारे में एक शब्द नहीं था और पूरे हिंदुस्तान में आज हिंदुस्तान का युवा रोजगार ढूंढ रहा है। हर स्टेट में, उत्तर प्रदेश, बिहार, सब जगह हिंदुस्तान का युवा एक ही चीज मांग रहा है कि रोजगार हमें दे दो और आपकी सरकार नहीं दे पा रही है।



राहुल गांधी ने कहा कि,'आपको मैं आंकडा देना चाहता हूं - इस पिछले साल तीन करोड़ युवाओं ने रोजगार खोया है। आप बात करते हैं रोजगार देने की, 2021 में तीन करोड़ युवा अपना रोजगार खोए हैं। 50 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज हिंदुस्तान में है। आपने मेक इन इंडिया की बात की, स्टार्टअप इंडिया की बात की, पर जो रोजगार हमारे युवाओं को मिलना चाहिए, वो नहीं मिला और जो था, वो गायब हो गया और ये सच्चाई है और इस सच्चाई को आप भी पहचानते हो, क्योंकि आपने भी अपने भाषणों में रोजगार के बारे में कुछ नहीं कहा- कितना रोजगार पैदा किया गया है, किस प्रकार किया गया है, उसके बारे में आपने नहीं बोला और आप बोल भी नहीं पाएंगे, क्योंकि अगर बोलेंगे, तो हिंदुस्तान का युवा आपकी ओर देखकर कहेगा कि ये मजाक कर रहे हैं।



तो ये स्थिति पैदा कैसे हुई - ये दो हिंदुस्तान पैदा कैसे हुए? रोजगार स्मॉल और मीडियम इंडस्ट्री और जो हमारा इनफॉर्मल सेक्टर है, उससे बनता है। लाखों-करोड़ रुपए आपने उनसे छीनकर हिंदुस्तान के सबसे बड़े अरबपतियों को दिलवा दिया। आपने पिछले सात साल में अनऑर्गनाइज्ड सेक्टर और स्मॉल और मीडियम इंडस्ट्री पर एक के बाद एक, एक के बाद एक आक्रमण किया है।



(भाजपा सदस्यों द्वारा व्यवधान और टीका टिप्पणी पर श्री राहुल गाँधी ने कहा) सात (मोदी सरकार) की कर रहा हूं, मैं 60 की भी करुंगा, मैं अपने भाषण में अंत में 60 साल की बात करूंगा आपको खुश करने के लिए, आप ठहर जाइए।



राहुल गांधी ने कहा कि,''मगर असंगठित जो सेक्टर हैं, उस पर आपने आक्रमण किया, कैसे किया - नोटबंदी, गलत जीएसटी और कोरोना के समय जो सपोर्ट उनको देना था, आपने नहीं दिया। नतीजा क्या हुआ - नतीजा ये हुआ कि आज 80 प्रतिशत हिंदुस्तान के लोगों की आमदनी घटी है और वो तेजी से गरीबी की ओर बढ़ रहे हैं। यूपीए की सरकार ने, आपने पूछा 60 साल की बात आपने कही,यपीए की सरकार ने 27 करोड लोगों को गरीबी से निकाला था 10 साल में। हमारा आंकड़ा नहीं है। आप हंसिए, हमारा आंकड़ा नहीं है। ये सच्चा आंकड़ा है। 27 करोड़ लोगों को हमने गरीबी से निकाला था और 23 करोड़ लोगों को आपने गरीबी में वापस डाल दिया।




और हो क्या रहा है - फॉर्मल सेक्टर में मोनोपली बन रही हैं। किसी भी आप सेक्टर में देखिए और सबसे दो मोनोपोलिस्टस के बारे में बोलूंगा। उसको वो, कोरोना के समय अलग-अलग वेरिएंटस आते हैं, आते हैं ना - डेल्टा, ओमीक्रॉन, वो डबल ए वेरिएंट है और वो पूरा का पूरा हिंदुस्तान की जो अर्थव्यवस्था है, उसके अंदर फैल रहा है।



राहुल गांधी ने कहा कि,''आपने बात उठाई, तो मैं उसके बारे में पहले बोल देता हूं। एक व्यक्ति को, नाम नहीं लूंगा, एक व्यक्ति को हिंदुस्तान के सब पोर्टस, हिंदुस्तान के सब एयरपोर्ट, पावर, ट्रांसमिशन, माइनिंग, ग्रीन एनर्जी, गैस डिस्ट्रीब्यूशन, एडिबल ऑयल, जो भी हिंदुस्तान में होता है, उधर अडानी जी दिखाई देते हैं, और दूसरी साइड - अंबानी जी - पेट्रो केमिकल्स, टेलीकॉम, रिटेल, ई कॉमर्स में मोनोपलियां।




राहुल गांधी ने कहा कि,''तो पूरा का पूरा धन जो है, चुने हुए लोगों के हाथ में जा रहा है और आपने जो असंगठित सेक्टर को खत्म किया। देखिए अगर आप इनफॉर्मल सेक्टर को खत्म कर देते और मैन्युफैक्चरिंग जॉबस आप क्रिएट कर देते, तो फिर इतनी प्रॉब्लम नहीं आती, फिर दो हिंदुस्तान नहीं बनते। मगर आपने क्या किया - आपने असंगठित सेक्टर को खत्म कर दिया - नोटबंदी, जीएसटी, कोरोना। सारे के सारे जो स्मॉल और मीडियम बिजनेसस हैं, आपने बंद कर दिया। सारे के सारे जो स्मॉल और मीडियम इंडस्ट्री है, आपने उसको खत्म कर दिया, नष्ट कर दिया। अगर आप उनकी मदद करते, उनको सपोर्ट देते, तो फिर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तैयार हो सकता था। मगर जो लोग आपका मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर बना सकते थे, उनको आपने खत्म कर दिया। 




तो आज हिंदुस्तान में आप मेक इन इंडिया, मेड इन इंडिया की बात करते रहते हैं, मेड इन इंडिया हो ही नहीं सकता आज, बात खत्म हो गई है, क्योंकि मेड इन इंडिया वाले हैं कौन ? मेड इन इंडिया वाले स्मॉल और मीडियम वाले हैं। उनको आपने खत्म कर दिया। स्मॉल और मीडियम वाले कौन हैं - असंगठित लोग हैं, उनको आपने परे कर दिया, खत्म कर दिया, मेड इन इंडिया नहीं होने वा???ा है। अरे भाई, मेड इन इंडिया, मेड इन इंडिया करने के लिए स्मॉल और मीडियम इंडस्ट्री को ही बड़ा करना पड़ेगा। बिना स्मॉल और मीडियम इंडस्ट्री को सपोर्ट किए मेड इन इंडिया हो ही नहीं सकता है और अगर आप पूछते हैं, मैं आपको बताता हूं, मैन्युफैक्चरिंग जॉब की अगर हम बात करें, मेरे पास आंकड़ा है यहाँ पर। पिछले पांच साल में मैन्युफैक्चरिंग जॉब 46 प्रतिशत कम हुए हैं।



राहुल गांधी ने कहा कि,'''और हो क्या रहा है, दो हिंदुस्तान बन रहे हैं, आप यहाँ पर भाषण देते रहते हैं। नया हिंदुस्तान, न्यू इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, आप ये बोलते रहते हैं, बोलते रहते हैं और देश में बेरोजगारी फैलती जा रही है। आप ये मत सोचिए कि ये जो गरीब हिंदुस्तान है, जिसको आप बना रहे हैं, ये मत सोचिए कि ये चुप बैठा रहेगा। ये मत सोचिए कि ये चुप बैठा रहेगा, ये चुप नहीं बैठा रहेगा। इस हिंदुस्तान को सब कुछ दिख रहा है। इस हिंदुस्तान को दिख रहा है कि आज ये आंकड़ा आप सुनिए, ये आंकड़ा आपकी सरकार की देन है। ये आंकड़ा अच्छी तरह सुनिए। 



इस गरीब हिंदुस्तान को दिख रहा है कि आज हिंदुस्तान के 100 सबसे अमीर लोगों के पास हिंदुस्तान की 55 करोड़ लोगों से ज्यादा जायदाद है। बात समझिए, 10 लोगों के पास 40 प्रतिशत हिंदुस्तान से ज्यादा धन है 10 लोगों के पास। ये कैसे हुआ, ये आपने किया, ये नरेन्द्र मोदी जी ने किया और मैं आपको एक सुझाव देता हूं, प्रधानमंत्री जी आपको सुझाव देता हूं - ये जो दो हिंदुस्तान आप बना रहे हैं, इन दो हिंदुस्तानों को जोड़ने का काम जल्दी से शुरु कीजिए। स्मॉल और मीडियम इंडस्ट्रीज की मदद करना शुरु कीजिए। जो हमारे बेरोजगार युवा हैं, उनकी मदद कीजिए और ये जो आप पूरा का पूरा धन इन्हीं 5-10 लोगों को दे रहे हैं, क्योंकि ये आपकी मार्केटिंग करते हैं, आपको टीवी, वॉटसअप, फेसबुक पर लगाते हैं, ये काम आप बंद कीजिए, नहीं तो देश का नुकसान होगा। आपका नहीं, देश का नुकसान होगा। तो पहला मेरा सुझाव ये है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।