गोंडा में हुए विकास को लेकर बृजभूषण ने ली कीर्तिवर्धन सिंह की चुटकी, बोले- कैसरगंज में चप चपाउवा रोड बन रहा और यहाँ गड्ढा ही गड्ढा
गोंडा: खबर गोंडा से है जहाँ आज सत्तावनी क्रांति के नायक राजा देवी बख्स सिंह व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के सम्मान में क्रांति उपवन पार्क का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा स…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
गोंडा में हुए विकास को लेकर बृजभूषण ने ली कीर्तिवर्धन सिंह की चुटकी, बोले- कैसरगंज में चप चपाउवा रोड बन रहा और यहाँ गड्ढा ही गड्ढा — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: खबर गोंडा से है जहाँ आज सत्तावनी क्रांति के नायक राजा देवी बख्स सिंह व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के सम्मान में क्रांति उपवन पार्क का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचकर क्रांति उपवन पार्क का शिलान्यास किया। क्रांति पार्क में राजादेवी बख्स सिंह सहित देश के आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मूर्ति व नाम की शिलापट लगेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि अयोध्या गोंडा के बिना अधूरी है भगवान राम के पैदा होने में गोंडा का सहयोग है। राम के पूर्वज राजा दिलीप ने की थी कामधेनु की पुत्री नंदनी की सेवा तो उनका वंश चला उसी वंश के आगे भगवान राम व लक्ष्मण भगवान पैदा हुए। स्वामी नारायण भगवान गोंडा में स्वयं पैदा हुये। तुलसीदास गोंडा में पैदा हुये उनके पिता जी की राजा पुर गाँव मे खेतौनी है।
वहीं भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा में हुए भाजपा के विकास को लेकर गोंडा सांसद की चुटकी ली और कहा की कैसरगंज में चप चपाउवा का रोड दो तीन महीने बन रहा है और गोंडा में गड्ढा ही गड्ढा है।
वही गोंडा से सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के कोविड-19 की आई वैक्सीन के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश का यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण है ऐसा बयान को नहीं देना चाहिए उन्होंने कहा कि जब कोरोना काल में जब देश की सेवा की जा रही थी तभी भी विपक्ष पीछे था और आज इस तरीके से बयानबाजी कर रहा जिसको देश की जनता देख रही है।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 3 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।