गोंडा: गोंडा डीएम मार्कण्डेय शाही की और बड़ी कार्यवाही| लाल खून का काला कारोबार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़|डीएम के आदेश पर 13 नामजद, एक संस्था व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा| मुकदमा दर्ज कर 5 आरोपियों को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार| खून के कालाबाजारी की सूचना पर औषधि निरीक्षक पहुँचे थे एसपीएम हॉस्पिटल|
हॉस्पिटल में दलालों द्वारा खून बेचने को लेकर किया जा रहा था झगड़ा...औषधि निरीक्षक द्वारा दलालों से पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा|खून का काला कारोबार करने वाले गिरोह के बारे में परत दर परत खुली पोल|
जिला अस्पताल व एसपीएम हॉस्पिटल में कार्यरत कर्मचारियों की खून के कालाबाजारी में संलिप्तता आई सामने| पागल,नशेड़ी जैसे लोगों को खाने का बहाना देकर उनको ले जाकर उनका खून निकाल कर करते थे कालाकारोबार|
बीते दिनों जिला अस्पताल में लाल खून के कालाबजारी का मामला आया था सामने,सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी गई थी पूरे की मामले की जांच| दलालों के गिरफ्तारी से स्वास्थ्य विभाग व जिले में मचा हड़कंप। कल सुबह 10:00 बजे गोंडा डीएम व एसपी करेंगे प्रेसवार्ता...गोंडा पुलिस लाइन सभागार पूरे मामले को लेकर करेंगे खुलासा।
औषधि निरीक्षक ओम प्रकाश ने कोतवाली नगर पुलिस से इस मामले में कार्यवाही करने की मांग की थी| ओम प्रकाश ने पुलिस को लिखे अपने पत्र में कहा,'' कुछ सूत्रों से प्राप्त शिकायत कि मेसर्स एस0सी0पी0एम0 हास्पिटल निकट दुखहरणनाथ मन्दिर गोण्डा के द्वारा कुछ दलालो के माध्यम से मरीजों से पैसा लेकर अवैध तरीके से बल्ड बेचने का कार्य किया जा रहा है| जिसका जाँच /निरीक्षण किये जाने हेतु आज (दिनांक 01.03.2021 को) समय लगभग 02.00 बजे दोपहर को पहुँचा, तो देखा कि कुछ लोग ब्लड को लेकर कहासुनी कर रहे थे।
पूछताछ करने पर जानकारी हुई कि बसन्त पुत्र सत्यदेव ( निवासी जिला अस्पताल के पीछे पटेल नगर थाना कोतवाली नगर), सलाहुद्दीन पुत्र सलीम (निवासी ओढ़ाझार थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर) जरूरतमन्द मरीजो को ब्लड दिलाने के नाम पर छलकर उनसे पैसा लेते है ।
द गोल्डेन ब्लड P1017 आवास विकास कालोनी निकट फारेस्ट ऑफिस थाना कोतवाली नगर गोण्डा संस्था के अलमास खान पुत्र मंसूर अहमद खान (निवासी मोहल्ला बड़गांव निकट रेलवे मस्जिद गोण्डा), मो0 इमरान पुत्र स्व0 मो0 अनवर व अली इलियाज पुत्र मो0 समी (निवासी गड़ मेवातियान) व संस्था के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर अवैध व अनधिकृत रूप से ब्लड का करोबार किया जाता है।
इन लोगों के साथ कलीम, साहेब आलम, कालिया, नान्हं क्रमशः पेज-2 सिदार्थ मिश्रा, के0के0 मिश्रा, एस०सी०पी०एम० अस्पताल गोण्डा, राज कुमार चौधरी जिला अस्पताल गोण्डा एवं चन्द प्रकाश पूर्व कर्मचारी शव वाहन चालक जिला अस्पताल गोण्डा व अन्य अजात लोग मिलकर ब्लड बेचने का अवैध कार्य किये जाने व कराये जाने का कार्य किया जाता है। द गोल्डेन ब्लड संस्था रजि नं0 GDN/00915/2020-21 को ब्लड का क्रय विक्रय व भण्डारण अथवा रख रखाव का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जनपद गोण्डा से अनुमति प्राप्त नहीं है। और न ही इनको कोई लाइसेन्स विभाग से प्रदत्त नहीं है। अतः महोदय से अनुरोध है कि उपरोक्त लोगों के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करने का कष्ट करे।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव