गोंडा: बीएलओ बने शिक्षामित्र का ऑडियो वायरल, बीएलओ बना मौजूदा प्रधान का एजेंट
गोंडा: ग्राम पंचायत चुनाव आते ही लोग अपने अपने चहेते प्रत्याशी को जिताने के लिए अपने पैतरे आजमाने लगे हैं| लेकिन मामला तब गंभीर हो जाता है जब चुनाव से पूर्व मतदाताओं के पहचान पत्र को दुरुस्त करने के…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
गोंडा: बीएलओ बने शिक्षामित्र का ऑडियो वायरल, बीएलओ बना मौजूदा प्रधान का एजेंट — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: ग्राम पंचायत चुनाव आते ही लोग अपने अपने चहेते प्रत्याशी को जिताने के लिए अपने पैतरे आजमाने लगे हैं| लेकिन मामला तब गंभीर हो जाता है जब चुनाव से पूर्व मतदाताओं के पहचान पत्र को दुरुस्त करने के लिए तैनात बीएलओ द्वारा मतदाताओं को प्रलोभन देकर अपने निजी विरोध के बाबत बताए गए प्रधान के पक्ष में चुनाव में मतदान न करने की अपील की जाए|ऐसा ही एक मामला मनकापुर खंड विकास क्षेत्र के बेनीपुर गांव में देखने को मिला है|
मामले में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से 4 बिंदुओं के अंतर्गत उप जिला अधिकारी मनकापुर को शिकायती पत्र सौंपा है| बेनीपुर गांव निवासी शिकायतकर्ता हरिशंकर सिंह, राकेश सिंह, सुरेश सिंह, राजबक्स आदि ने दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि बी एल ओ संजय कुमार सिंह शिक्षामित्र चांदपुर बरसेनियाँ राजनीतिक दल के रूप में करता है|
ग्रामीणों को अपने मनपसंद प्रधान दावेदार को वोट देने के नाम पर इंदिरा आवास दिलवाने का ऑडियो मौजूद है| आरोप है कि बीएलओ द्वारा नव विवाहिताओ से निवास की मांग की जा रही है|
आरोप यह भी है कि मात्र वर्तमान प्रधान के पसंदीदा बीएलओ हैं जिससे एकपक्षीय रूप से बीएलओ कार्यों का निष्पादन करते हैं जो विधि विरुद्ध है। चौथा और अंतिम आरोप यह है कि सामान्य मतदाताओं का नाम काटने की धमकियां देते हैं इनका कार्य विधि रूप से विद विरोधी एवं अमर्यादित है। मामले में मनकापुर उप जिला अधिकारी ने तहसीलदार मनकापुर को आरोपों की जांच कर कार्यवाही का निर्देश दिया है|
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 29 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।