गोंडा: कूड़े-कचरे के ढेर में भविष्य ढूंढऩे को मजबूर बचपन, गरीब है 'हम भी चाहते हैं कि पढ़-लिखकर अफसर बने
गोंडा: यूपी के गोंडा जिले से एक ऐसी तस्वीर निकल कर आई है जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं नगर पालिका कूड़ा डंप ग्राउंड की जहां करीब 10 वर्ष पहले असम प्रदेश से आया एक बड़ा तपका…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
गोंडा: कूड़े-कचरे के ढेर में भविष्य ढूंढऩे को मजबूर बचपन, गरीब है 'हम भी चाहते हैं कि पढ़-लिखकर अफसर बने — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: यूपी के गोंडा जिले से एक ऐसी तस्वीर निकल कर आई है जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं नगर पालिका कूड़ा डंप ग्राउंड की जहां करीब 10 वर्ष पहले असम प्रदेश से आया एक बड़ा तपका(वर्ग) अपने बच्चों के साथ आज भी कूड़ा कचरा बीनने को मजबूर हैं और यही वजह है आज जिन हाथों में किताब होनी चाहिए थी उनकी मजबूरी लाचारी उनके हाथों में कूड़ा उठवा रही है। यही बच्चे हमारा कल है क्योंकि यही पढ़ लिख कर देश का भविष्य बन सकते हैं अगर सरकार और जिला प्रशासन इन लाचार और बेबस बच्चों पर ध्यान दें। तो देश का कल और बेहतर हो सकता है।
जहां एक तरफ केंद्र व प्रदेश सरकार गरीब मजदूरों को रोजगार देने की बात करती है वहीं सरकार के सारे दावे फेल होते नजर आ रहे हैं... असम प्रदेश से चलकर गरीबी दूर करने के लिए गोंडा आए इन मासूम बच्चों को करीब 10 वर्ष हो गया लेकिन जिला प्रशासन व सरकार इन छोटे-छोटे बच्चों के परिवार को ना तो रोजगार दे पाई और ना ही कोई जीवन यापन करने का साधन जिसके चलते मजबूर होकर अपने परिवार के साथ छोटे-छोटे बच्चों को साथ लेकर कूड़ा कचरा बीन कर उसे बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं... छोटे-छोटे बच्चे अपने परिवार के साथ प्रदूषण भरे ग्राउंड के पास ही रोटी खाने को मजबूर हैं।
आइए आपको दिखाते हैं शहर के ठीक पीछे कूड़ा डंपिंग ग्राउंड से निकल कर आए एक ऐसी तस्वीर जिसमें छोटे छोटे बच्चे अपने परिवार के साथ रोटी खाकर गरीबी की मार झेल रहे है।
वही जब कूड़ा बीनने वाले एक छोटे बच्चे सलमान अली से बात की गई तो उसने कहा कि हमारे परिवार वाले गरीब है इसी लिए हम ये कचरा बीनकर इसे बेचकर रोटी खाते है। हम अच्छे स्कूल में नहीं पढ़ पा रहे है गरीब है हम भी चाहते हैं कि पढ़कर अफसर बन सकें। वही जब महिला परिजन से बात की गई तो उसने कहा कि हम लोग गरीब हैं अपने बच्चे को पढ़ाकर अफसर बनाना चाहते हैं लेकिन सरकार कोई सुविधा नहीं दे रही है।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 10 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।