मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

गोंडा: CM योगी ने BJP पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह व उनकी पत्नी सरोज रानी सिंह को दी श्रद्धांजलि, गोंडा पुलिस लाइन से लखनऊ के लिये हुए रवाना

गोंडा: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के गोंडा में पूर्व सांसद स्वर्गीय सत्यदेव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ ने गोंडा सर्किट हाउस पहुंच…

गोंडा: CM योगी ने BJP पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह व उनकी पत्नी सरोज रानी सिंह को दी श्रद्धांजलि, गोंडा पुलिस लाइन से लखनऊ के लिये हुए रवाना
गोंडा: CM योगी ने BJP पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह व उनकी पत्नी सरोज रानी सिंह को दी श्रद्धांजलि, गोंडा पुलिस लाइन से लखनऊ के लिये हुए रवाना — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के गोंडा में पूर्व सांसद स्वर्गीय सत्यदेव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले  मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ ने गोंडा सर्किट हाउस पहुंचकर देवीपाटन मण्डल क्षेत्र बीजेपी संगठन की मण्डल के सभी सांसद लोक सभा/राज्य सभा,सदस्य विधानसभा व विधान परिषद तथा जिलाध्यक्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष व महांमंत्रीगण के साथ बैठक की।




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद स्व0 सत्येदव सिंह के तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धान्जलि अर्पित की एवं उनके परिवारीजनों से भेंटकर अपनी ओर से संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सान्त्वना दी। इस अवसर पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्व0 श्री सत्येदव सिंह के आकस्मिक निधन को विचाराधारा, संगठन और प्रदेश की अपूर्णनीय क्षति बताया। 




उन्होंने अपने उद्धृत करते हुए कहा कि स्व0 सत्यदेव सिंह ने जीवन पर्यन्त मूल्यों, आदर्शोें और एक विचार धारा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। संगठन के एक समर्पित कार्यकर्ता से संसद तक उनकी पूरी जीवन यात्रा रचनात्मकता की जीवन कथा रही। उन्होंने उनकी धर्मपत्नी स्व0 सरोज रानी सिंह के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने विचारधारा को उनके साथ मिलकर आगे बढ़ाने में जो योगदान दिया वह अविस्मरणीय है। मुख्यमंत्री ने दोनों दिवगंत आत्माओं को अपनी ओर से श्रद्धान्जलि अर्पित की तथा कहा कि मां पाटेश्वरी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।




लाइव अपडेट



गोंडा पहुँचे स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह| सीएमओ ऑफिस में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने की समीक्षा बैठक| बायो मेडिकल वेस्ट से स्वास्थ्य मंत्री नाराज| गोंडा में स्पेक्ट्रम कंपनी का काम ठीक नहीं...अस्पतालों के कचरे का नहीं कर रही निस्तारण|नाराज स्वास्थ्य मंत्री ने कार्रवाई के दिए निर्देश| पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह के घर पहुंचकर दी श्रधंजलि।



-सीएम ने दिवंगत भाजपा सांसद सत्यदेव सिंह व उनकी पत्नी सरोज रानी सिंह को दी श्रद्धांजलि| जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी दी श्रद्धांजलि| प्रदेश कैबिनेट के कई मंत्री, सांसद व विधायकों ने भी दिवंगत सांसद को दी श्रद्धांजलि| गोंडा पुलिस लाइन से लखनऊ के लिये हुए रवाना।



-सीएम योगी की सर्किट हाउस में चल रही बैठक खत्म| सर्किट हाउस से पूर्व सांसद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम| 



-गोंडा पहुँचे जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा|पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह के तेरहवीं कार्यक्रम में हुए शामिल|कार्यक्रम स्थल पहुचकर पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह व सरोजरानी सिंह फ़ोटो पर पुष्प अर्पित कर व्यक्त की शोक संवेदना| कार्यक्रम के बाद अयोध्या होंगे कार से रवाना।



-सीएम कर रहे सर्किट हाउस में देवीपाटन मण्डल क्षेत्र बीजेपी की बैठक..बैठक में देवीपाटन मंडल के सभी सांसद, MLC और विधायक, जिला अध्यक्ष है शामिल|करीब 2 घंटा चलेगी सीएम योगी की बैठक| बैठक के बाद पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह के जाएंगे घर देंगे श्रधंजलि।



-गोंडा पहुँचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ| गोंडा पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर किया लैंड....पुलिस लाइन से सर्किट हाउस गए सीएम योगी आदित्यनाथ| सर्किट हाउस गोंडा में करेंगे देवीपाटन मण्डल क्षेत्र के बीजेपी संगठन की बैठक| देवीपाटन मंडल के सभी सांसद, MLC और विधायक, जिला अध्यक्ष होंगे शामिल




-पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह का तेरहवीं संस्कार| कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, सहकारिता मंत्री मुकुट विहारी वर्मा पहुँचे गोंडा| बड़गांव स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे दोंनो मंत्री| मंत्री रमापति शास्त्री,मुकुट विहारी वर्मा ने स्वर्गीय सत्यदेव सिंह को दी श्रद्धांजलि...देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ ने भी दी श्रद्धाजंलि।




-उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोंडा एक दिवसीय दौरा आज | करीब 2 बजे लखनऊ से गोंडा पहुचेंगे मुख्यमंत्री| पुलिस लाइन से जाएंगे सर्किट हाउस...कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे सर्किट हाउस में बैठक| बैठक के बाद पूर्व सांसद व वरिष्ठ बीजेपी नेता सत्यदेव सिंह के तेरहवीं कार्यक्रम होंगे शामिल...तेरहवीं कार्यक्रम के बाद गोंडा से लखनऊ के लिये होंगे रवाना| गोंडा-बलरामपुर से तीन बार सांसद रहे हैं पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह| 12 दिन पहले दिल्ली मेंदांता में हुआ था निधन





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।