गोंडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी सोमवार को गोंडा दौरे पर पहुचे है| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा के केशव नगर में गेहूं क्रय केंद्र का दौरा किया और किसानों से बात की।
CM योगी ने गोंडा में कोविड कमांड सेंटर का जायज़ा लिया और ज़िले के अधिकारियों के साथ कोरोना की स्थिति को लेकर बैठक की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मण्डल के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की|
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 3 जिलों बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच के अधिकारी जुड़े| इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोंडा में ज़िला अस्पताल और पंतनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया।
उन्होंने कहा,''पिछले 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 3,26,000 से अधिक टेस्ट हुए हैं। प्रदेश में पॉजिटिविटी 17% के लगभग पहुंच गई थी जो अब घटकर 2% के आसपास आ गई है| 30 अप्रैल को सक्रिय मामले 3,10,000 तक पहुंचे थे जो अब घटकर 76,000 रह गए हैं। 24 अप्रैल को 38,000 से अधिक एक दिन में सबसे अधिक मामले आए थे जो अब 3,900 तक हो गए हैं|