गोंडा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोंडा आगमन कल, कोविड-19 हॉस्पिटल का करेंगे उदघाटन| अपराह्न 3:00 बजे जिला अस्पताल गोंडा में नवनिर्मित कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन करेंगे| कोविड हॉस्पिटल उद्घाटन में शामिल होंगे स्वास्थ्य मंत्री|
मुख्यमंत्री के साथ शामिल होंगे मंत्री जय प्रताप सिंह| कल गोंडा में मुख्यमंत्री करेंगे कोविड हॉस्पिटल का उद्घाटन| 11:30 बजे गोंडा पहुचेंगे स्वास्थ्य मंत्री| 3 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शामिल होंगे मंत्री, 5:00 लखनऊ के लिये रवाना होंगे मंत्री।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराह्न् 2:45 बजे राजकीय हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन गोंडा पहुंचेंगे| अपराह्न 3:00 बजे जिला अस्पताल गोंडा में नवनिर्मित कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन करेंगे|
मुख्यमंत्री अपराह्न् 03.15 बजे से 04.15 बजे तक मंडल के आयुक्त, डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र, मंडल के जनपदों के सभी जिलाधिकारी, अपर निदेशक स्वास्थ्य तथा सीएमओ के साथ कोविड-19 व बाढ़ के संबंध में बैठक करेंगे|
इसके उपरांत मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल से सांय 4.25 बजे हेलीपैड पुलिस लाइन गोंडा पहुंचकर 4.30 बजे राजकीय हेलिकॉप्टर द्वारा लखनऊ प्रस्थान करेंगे।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव