मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गोंडा में सड़क हादसे में कांग्रेस नेता के बेटे की मौत: कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर, कांग्रेस नेता गंभीर रूप से घायल; बेटे की मौके पर मौत

● कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर ● टक्कर से पार्क बाउंड्रीवाल से भिड़े बाइकसवार● हादसे में कांग्रेस नेता के बेटे की हुई मौत● कांग्रेस नेता हनुमान प्रसाद गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती● जिला अस्पताल मे…

गोंडा में सड़क हादसे में कांग्रेस नेता के बेटे की मौत: कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर, कांग्रेस नेता गंभीर रूप से घायल; बेटे की मौके पर मौत
गोंडा में सड़क हादसे में कांग्रेस नेता के बेटे की मौत: कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर, कांग्रेस नेता गंभीर रूप से घायल; बेटे की मौके पर मौत — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

● कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर 

● टक्कर से पार्क बाउंड्रीवाल से भिड़े बाइकसवार

● हादसे में कांग्रेस नेता के बेटे की हुई मौत

● कांग्रेस नेता हनुमान प्रसाद गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती

● जिला अस्पताल में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम



गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में कांग्रेस नेता हनुमान प्रसाद के बेटे की रविवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना में कांग्रेस नेता गंभीर रूप से घायल हो गए है, घायल नेता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। घटना जिले के नगर क्षेत्र के अंबेडकर चौराहे की है| हनुमान प्रसाद अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। अंबेडकर चौराहे पर क्रांति उपवन के पास कार और बाइक में टक्कर हो गई।इस घटना में कांग्रेस नेता के बेटे की मौके पर मौत हो गई।



कांग्रेस नेता हनुमान प्रसाद(60) और उनका बेटा परमजीत प्रसाद(24) दोनों लोग बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। मंडेनाला पुल के पास सामने से आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से क्रांति उपवन पार्क बाउंड्रीवाल से भिड़े बाइकसवार| जिससे दोनों गम्भीर रुप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने देखने के बाद परमजीत को मृत घोषित कर दिया। हनुमान प्रसाद का इलाज चल रहा है।



घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई। जिला अस्पताल में कांग्रेसियों का हुजूम उमड़ा| मृतक परमजीत बीटेक की पढ़ाई कर के अभी घर लौटा था। घटना को लेकर लोगो मे काफी आक्रोश व्याप्त हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत कर मामले की जानकारी कर रही है। आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो निकला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।