मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

“कई माह से पानी नहीं गिर रहा, इससे जन मानस बहुत ही परेशान..,” बारिश नहीं होने पर समाधान दिवस में इंद्र देवता के खिलाफ शिकायत

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में समाधान दिवस के अवसर पर बारिश न होने पर इंद्र देवता के खिलाफ शिकायत करने वाले पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। । दरअसल, किसान सुमित कुमार यादव ने शनिवार क…

“कई माह से पानी नहीं गिर रहा, इससे जन मानस बहुत ही परेशान..,” बारिश नहीं होने पर समाधान दिवस में इंद्र देवता के खिलाफ शिकायत
“कई माह से पानी नहीं गिर रहा, इससे जन मानस बहुत ही परेशान..,” बारिश नहीं होने पर समाधान दिवस में इंद्र देवता के खिलाफ शिकायत | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में समाधान दिवस के अवसर पर बारिश न होने पर इंद्र देवता के खिलाफ शिकायत करने वाले पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। । दरअसल, किसान सुमित कुमार यादव ने शनिवार को इंद्र देवता के खिलाफ समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद अब शिकायतकर्ता के खिलाफ एफआईआर कर ली गई है|



शनिवार 16 जुलाई, 2022 को करनैलगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में कौड़िया थाना क्षेत्र के झाला गांव के रहने वाले सुमित कुमार ने बारिश न होने पर इंद्र देवता के खिलाफ अधिकारियों को शिकायत प्रार्थना पत्र दिया था।



सुमित कुमार यादव ने अपने शिकायत प्रार्थना पत्र में लिखा, सादर निवेदन है कि प्रार्थी ने अपनी शिकायत महोदय को अवगत कराया है कि, "विगत कई माह से पानी नहीं गिर रहा है। इससे जन मानस बहुत ही परेशान है। जीव-जंतुओं और खेती पर भारी प्रभाव पड़ रहा है। जिससे घर में रह रही औरतें और छोटे बच्चे काफी ज्यादा परेशान हैं। अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें"। 



सुमित कुमार के शिकायती पत्र को कर्नलगंज के तहसीलदार ने अग्रसारित यानी फॉरवर्ड कर दिया है| उन्होंने इस प्रार्थना पत्र को फॉरवर्ड कर कार्रवाई के लिए कहा है| शिकायतकर्ता सुमित यादव ने इस प्रार्थना पत्र की सब्जेक्ट लाइन में पानी न बरसने और सूखा पड़ने की बात लिखी है |



 इंद्र देवता के खिलाफ की गई शिकायती पत्र वायरल होने के बाद तहसीलदार ने कहा, "प्रार्थना पत्र पर उनके हस्ताक्षर और आदेश भी पूरी तरह फर्जी हैं। इसको लेकर शिकायत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी तथा फ्रॉड का मुकदमा दर्ज कराया गया है।"




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।