मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गोंडा पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा: 2 शातिर चोर गिरफ्तार,चोरी की 5 मोटरसाइकिल व 2 मोटर पंप बरामद

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना खरगूपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया| पुलिस ने चोरी की योजना बनाते समय 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से 5 चोरी की…

गोंडा पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा: 2 शातिर चोर गिरफ्तार,चोरी की 5 मोटरसाइकिल व 2 मोटर पंप बरामद
गोंडा पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा: 2 शातिर चोर गिरफ्तार,चोरी की 5 मोटरसाइकिल व 2 मोटर पंप बरामद — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के थाना खरगूपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया| पुलिस ने चोरी की योजना बनाते समय 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से 5 चोरी की मोटरसाईकिले, 2 मोटर पम्प, चोरी करने के उपकरण व 1 अवैध तमंचा -कारतूस  बरामद हुए है।



 थाना खरगूपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर चोरी की योजना बनाते समय 2 शातिर चोरों- भरत  बाजपेयी, और चिन्ताराम यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी करने के उपकरण, जामातलाशी के दौरान अभियुक्त भरत के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस व निशानदेही से 05 अदद चोरी की मोटरसाईकिल, 02 अदद मोटरपम्प बरामद किया गया। 



बरामद मोटरसाइकिलों के बारें मे पूछताछ करने पर अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि यह मोटरसाईकिलें हम लोग अलग-अलग जनपदों से चोरी किए है तथा आर्थिक लाभ कमाने हेतु मोटरसाईकिलों के नम्बर प्लेट बदलकर बेच देते है। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना थाना खरगूपुर में गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।