गोंडा: जहां एक तरफ पूरे देश के लोग कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी की चपेट में आने से परेशान हैं। तो वहीं गोंडा जिले की मनकापुर थाने की पुलिस कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से बचाव के लिए तरह-तरह के तरीक़े अपना रही है। मनकापुर थाने की पुलिस ने स्टीम भाफ़ लेने के लिए नायाब तरीका खोज निकाला है। जिससे वहां ड्यूटी पर लगे तमाम पुलिसकर्मी भाप लेकर लाभान्वित हो रहे हैं।
कोरोना से बचने का स्टीम भाफ़ महत्वपूर्ण बचाओ का उपचार है। पुलिसकर्मियों द्वारा भाप लेने का यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक प्रेशर कुकर जहां से भाप निकलती है वहां पर एक पाइप को जोड़कर कई पार्ट में कर दिया गया है। जहां पर प्रेशर कुकर से निकलने वाली भाप कई जगह से निकल रही है। जिससे पुलिस के जवान भाप ले रहे हैं। पुलिस के इस नए जुगाड़ की पुलिस के आला अफसर इसकी सराहना की है।
वीओ- बताते चलें कि गोंडा जिले में कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी में ड्यूटी के दौरान क्षेत्र में भागदौड़ की स्थिति में लॉक डाउन का पालन कराने तथा कोविड-19 के दृष्टिगत क्षेत्र में गस्त कर सभी को सुरक्षित रहने की अपील मनकापुर पुलिस के द्वारा की जा रही है। इसी बीच मनकापुर थाना के एसएचओ पुलिसकर्मियों के लाभ हेतु कोरोना वायरस से बचाव हेतु थाना परिसर में तैयार किया कोविड-19 वायरस से बचाव हेतु स्टीम भाप यंत्र से सभी पुलिसकर्मियों को मिल फायदा रहा है।
क्षेत्राधिकारी मनकापुर व मनकापुर एसएचओ के साथ पुलिस कर्मियों के द्वारा यंत्र के द्वारा भाप लिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा व अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा के मार्ग निर्देशन में प्रातः कोविड-19 के वायरस से बचाव हेतु समस्त अधिकारी कर्मचारी गणों द्वारा भाप यंत्र से भाप लिया जा रहा है। पुलिस के आला अफसरों द्वारा इस कार्य क?? तारीफ किया जा रहा है।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव