मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गोंडा: साइबर सेल ने वापस कराए पीड़ितों के ₹66139, ओटीपी शेयर करते ही उड़ गए थे रुपये

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में साइबर सेल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ितों के रुपये 66139 बैंक खाता में वापस कराया। ठगों ने पीड़ितों के के खाते से फ्रॉड कर रुपये निकाले लिए थे| पुलिस अधीक्षक गोण्ड…

गोंडा: साइबर सेल ने वापस कराए पीड़ितों के ₹66139, ओटीपी शेयर करते ही उड़ गए थे रुपये
गोंडा: साइबर सेल ने वापस कराए पीड़ितों के ₹66139, ओटीपी शेयर करते ही उड़ गए थे रुपये — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में साइबर सेल ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ितों के रुपये 66139 बैंक खाता में वापस कराया। ठगों ने पीड़ितों के के खाते से फ्रॉड कर रुपये निकाले लिए थे| पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु समय-समय पर जन-जागरुकता अभियान चलाकर साइबर अपराधो से बचाव हेतु जनसामान्य को जागरुक किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ साइबर अपराधों की सूचना मिलने पर तत्काल साइबर सेल को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया गया है । 



पीड़ित महेश चन्द्र पाठक पुत्र सुरेश चन्द्र पाठक नि0 बभनीसराय, थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा व पीडित अविनाश मिश्र पुत्र स्व0 रमेश चन्द्र मिश्रा निवासी सिविल लाईन थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा ने पुलिस कार्यालय में आकर पुलिस अधीक्षक गोण्डा को अपने शिकायती प्रार्थना पत्र में फ्रॉड कॉल पर ओ0टी0पी0 शेयर कर दिये जाने से बैकं खातों से रुपये ठगी कर लिये जाने की शिकायत की थी । पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने उक्त दोनो प्रकरण को संज्ञान मे लेते हुए साइबर सेल को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था। 



 जिस पर साइबर सेल द्वारा सम्बंधित बैंक से संपर्क स्थापित कर तत्काल कार्यवाही करते हुए पीड़ितों से फ्रॉड की गयी शत्-प्रतिशत धनराशि  ₹66139/- (छियासठ हजार एक सौ उनतालीस) को बैंक/इंटिमेडरी से सम्पर्क कर पीड़ितों के खाते में वापस कराया। धोखाधड़ी के रकम वापस मिलने पर पीड़ितों द्वारा पुलिस अधीक्षक गोण्डा को बुके भेट कर सह्रदय धन्यवाद दिया ।



पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने आमजनमानस को संदेश दिया कि किसी भी अंजान व्यक्ति के फोन कॉल पर कभी भी बैंक डिटेल, एटीएम डिटेल व ओ0टी0पी0 शेयर न करें । साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।