मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अपराध व अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें: एसपी आकाश तोमर ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

गोंडा: पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने जिले के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक व थानध्यक्षों को अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए| पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर ने आज प…

अपराध व अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें: एसपी आकाश तोमर ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
अपराध व अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें: एसपी आकाश तोमर ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने जिले के सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक व थानध्यक्षों को अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए| पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर ने आज पुलिस लाइन साभागार में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी के साथ अपराध गोष्ठी की। जिसका मुख्य विषय कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण रहा। 



सर्वप्रथम, पुलिस अधीक्षक ने 24 अगस्त 2022 को से शासन स्तर से मादक पदार्थ एवं आबकारी अधिनियम के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान की समीक्षा की व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तत्पश्चात 5 सितंबर 2022 से मुख्यालय स्तर से होटल, माल, अस्पताल, स्कूल, औद्योगिक संयंत्र, आवासिय मल्टी स्टोरी अपार्टमेन्ट एवं बड़े व्यावसायिक काम्पलेक्सों की चेकिंग के संबंध में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत अब तक की गयी कार्यवाही की समीक्षा की तथा समस्त स्कूलों, अस्पतालों प्रतिष्ठानों व भवनों में अग्नि से बचाव संबंधी सुरक्षा उपकरणों के लगे होने का सत्यापन शीघ्र कराए जाने व लोगो को अग्नि से बचाव व रोकथाम हेतु अधिक से अधिक जागरुक करने के निर्देश भी दिए साथ ही अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, चोरी, लूट व नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु कस्बा व ग्रामीण इलाकों में रात्रि गश्त बढ़ाने, बैंक व लेनदेन वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने तथा प्रतिदिन बैंक ड्यूटी में जाने वाले कर्मचारियों को ड्यूटी के सम्बन्ध में ब्रीफ करने एवं सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान दृश्यता, गतिशीलता, सजगता एवं सतर्कता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया। 



लंबित विवेचनाओं विशेषकर अनावरित अभियोगो के निस्तारण, वांछित अभियुक्तों, इनामिया, जिलाबदर, एनबीडब्ल्यू के विरूद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने, एन0एस0ए0/गैंगेस्टर के प्रकरणों में अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 14(1) के तहत अभियुक्तों की सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही करने तथा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया। 



पुलिस अधीक्षक ने अपह्ताओं, गुमशुदा प्रकरणों में सर्विलांस की मदद से शीघ्र कार्यवाही कर अपह्ताओं/ गुमशुदा की तलाश करने, महिला संबंधी अपराधो/पास्को एक्ट में प्रभावी पैरवी कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा कराये जाने, मिशन शक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिये थानो पर गठित एण्टीरोमियों टीमों की क्रियाशीलता निरंतर जारी रखने, आम जनमानस में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने हेतु पैदल गश्त को और अधिक क्रियाशील करने का निर्देश दिया। 



महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों द्वारा पीड़ित महिला फरियादियों की समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक सुनने तथा उनका तत्काल निस्तारण कराने, थाने पर महिलाओं के साथ गोष्ठी कर मिशन शक्ति के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए। 



जनता द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्रों, लंबित जनशिकायतो एवं आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण व आम जनता के साथ अच्छा बर्ताव करते हुए उनकी समस्याओं को सुनकर तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।