Gonda News: ऑनलाइन सामान खरीदने के नाम पर फ्रॉड, साइबर सेल ने पीड़ित के रुपए कराए वापस
गोंडा: बढ़ते डिजिटलाइजेशन के साथ ही साइबर फ्रॉड के मामलों में तेजी से बढ़त हुई है। बैंकों और आरबीआई द्वारा ग्राहकों को बार-बार चेतावनी देने के बाद भी आम लोग अनजान नंबरों से आए लिंक को क्लिक कर देते ह…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें5 बार पढ़ा गया
Gonda News: ऑनलाइन सामान खरीदने के नाम पर फ्रॉड, साइबर सेल ने पीड़ित के रुपए कराए वापस | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: बढ़ते डिजिटलाइजेशन के साथ ही साइबर फ्रॉड के मामलों में तेजी से बढ़त हुई है। बैंकों और आरबीआई द्वारा ग्राहकों को बार-बार चेतावनी देने के बाद भी आम लोग अनजान नंबरों से आए लिंक को क्लिक कर देते हैं और अपनी निजी जानकारी धोखाधड़ी करने वाले लोगों के साथ शेयर कर देते हैं फ्रॉड के शिकार हो जाते हैं। ऐसे ही एक फ्रॉड का शिकार गोण्डा के एक व्यक्ति हो गए।
साइबर ठगी के शख़्स ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत होकर आनलाईन फ्राड के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर साइबर सेल एवं थानों पर स्थापित साइबर हेल्प डेस्क द्वारा कार्यवाही करते हुए आज (17.11.2023 को) साइबर फ्रॉड की गई धनराशि को पींडित के खाते में वापस कराया गया।
साइबर फ्राॅड से पीड़ित राधेश्याम तिवारी, निवासी ग्राम सिसई बहलोल थाना इटियाथोक, जो ऑनलाइन सामान खरीदने के नाम पर फ्रॉड कॉल पर पैसा ट्रांसफर कर दिए थे कि शिकायत पर कार्यवाही करते हुए जाँच के पश्चात सम्बंधित बैंक/नोडल से समन्वय स्थापित कर आज राधेश्याम तिवारी की साइबर फ्रॉड की गई धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया। आवेदक राधेश्याम को धनराशि 40,100/- वापस मिल जाने पर पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक गोण्डा एवं साइबर सेल टीम जनपद गोण्डा का आभार व्यक्त किया गया ।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 17 नवंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।