गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में करनैलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुढौलीया गाँव मे देवर ने भाभी को बांके से मार कर हत्या कर दी गयी। बताते चले कि देवर चचेरी भाभी के प्यास में दीवाना था इससे नाराज भाभी कुछ दिनों से अपने देवर से बात नही कर रही इससे नाराज देवर ने आज सुबह अपनी भाभी को बाके से हमला कर दिया जिसके बाद 28 बर्षीय लक्ष्मी की मौत हो गयी।
घटना के बाद आरोपी देवर खुद ही हत्या के बाद बका लेकर भभुआ पुलिस चौकी पहुच गया। पुलिस ने आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर मौके पर पहुच कर मृतक के शव कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
जिले में आज दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। करनैलगंज थाना क्षेत्र के बुढ़ौलीया गाँव मे एक युवक ने अपनी चचेरी भाभी की बाके से मार कर हत्या कर दी। बताते चले युवक अपनी चचेरी भाभी लक्ष्मी के प्यास में दीवाना था.. जिससे परेशान भाभी ने युवक से कुछ दिनों से बात करना बंद कर दिया| ये बात युवक को नागवार गुजरा और आज सुबह महिला खेत तरफ जा रही उसी समय युवक राकेश ने बाके से हमला कर दिया| जिसके बाद 28 बर्षीय महिला लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गयी|
परिजनों ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी| जिसके बाद स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई| वही इस घटना के बाद आरोपी युवक बाका लेकर भभुआ पुलिस चौकी पहुच गया| पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
वहीं पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि करनैलगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत युवक ने अपनी चचेरी भाभी की बाके से हत्या कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई वही पुलिस ने इस मामले में आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव