मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Gonda News: दबंगों ने विधवा महिला की जमीन पर किया कब्जा, पिटाई कर जबरन धर्म परिवर्तन करने का बनाया दबाव, पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार

गोंडा: खबर गोंडा से है जहां तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सिंगहाचंदा के मजरा लालमनि पुरवा का है। गांव के राममूरत, पारसनाथ व अन्य दबंगों द्वारा एक पीड़ित विधवा महिला को जबरन मारपीट कर धर्म परिवर्तन…

Gonda News: दबंगों ने विधवा महिला की जमीन पर किया कब्जा, पिटाई कर जबरन धर्म परिवर्तन करने का बनाया दबाव, पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार
Gonda News: दबंगों ने विधवा महिला की जमीन पर किया कब्जा, पिटाई कर जबरन धर्म परिवर्तन करने का बनाया दबाव, पीड़िता ने लगाई इंसाफ की गुहार | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर गोंडा से है जहां तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सिंगहाचंदा के मजरा लालमनि पुरवा का है। गांव के राममूरत, पारसनाथ व अन्य दबंगों द्वारा एक पीड़ित विधवा महिला को जबरन मारपीट कर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा है| पीड़ित महिला के पति पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया लेकिन उनकी बीते 2 साल ही मौत हो गई, मौत के बाद अब पीड़ित महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है| गांव के दबंग हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी भी कर रहे हैं| जब पीड़ित महिला ने धर्म परिवर्तन नहीं किया तो दबंगों ने जमीन को भी हथिया लिया है| पीड़ित महिला थाना तरबगंज में कई बार लिखित शिकायत की लेकिन उसकी तहरीर के आधार पर कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई| अब पुलिस पूरे मामले की जांच के बाद पूरे प्रकरण को जमीनी विवाद बता रही है | पुलिस का कहना है कि अगर धर्म परिवर्तन की बात सामने आएगी तो उसके आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी ।



पीड़िता महिला लीलावती मौर्या का आरोप है कि उसके गांव कुछ लोग वर्षों से उसे बौद्ध धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं।उसका हिन्दू धर्म व देवी देवताओं पर विशेष आस्था है।लेकिन दबंग किस्म के लोग हिन्दू धर्म व उनके देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करते हुए आये दिन आहत करते रहते हैं।जबरन बौद्ध धर्म को अपनाने के लिए उसके जमीन पर अवैध कब्जा भी कर लिए हैं  आये दिन मारते पीटते भी हैं। इसी सब से आहत उसके पति सुरेश कुमार की दो वर्ष पहले मौत भी हो चुकी है..लेकिन दबंगो की प्रताड़ना बदस्तूर जारी है..मनबढ़ दबंगों ने पीड़िता के जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है..बेबस महिला का आरोप है कि लाचार व अकेला पाकर अक्सर उसे दबंग धमकी देते हैं व उसे मारते पीटते हैं.. जिससे कि महिला दबंगो के अनुसार बौद्ध धर्म स्वीकार कर ले...पीड़ित महिला ने थाने कई बार शिकायत की है लेकिन अब तक कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है। 




वहीं पूरे मामले पर क्षेत्राधिकारी तरबगंज संसार सिंह राठी का कहना है कि थाना तरबगंज क्षेत्र के सीधा चंदापुर गांव में धर्म परिवर्तन की बात सामने आई थी पीड़ित की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है जांच की जा रही है अभी तक जांच के दौरान धर्म परिवर्तन की बात सामने नहीं आई है.. पूरा प्रकरण जमीनी विवाद है.. पुलिस साक्ष्य के आधार पर अन्य कार्रवाई करेगी।




रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।