गोंडा: जिला अधिकारी और MLA प्रभात वर्मा ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अस्पताल में सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता...
गोंडा: जिला अधिकारी मार्कण्डेय शाही तथा मा0 विधायक गौरा प्रभात वर्मा ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण ने दौरान डीएम व मा0 विधायक ने इमरजेंसी वार्ड, सर्जिकल वार्ड, बच्चा वार्ड…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
गोंडा: जिला अधिकारी और MLA प्रभात वर्मा ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अस्पताल में सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता... — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: जिला अधिकारी मार्कण्डेय शाही तथा मा0 विधायक गौरा प्रभात वर्मा ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण ने दौरान डीएम व मा0 विधायक ने इमरजेंसी वार्ड, सर्जिकल वार्ड, बच्चा वार्ड, हड्डी वार्ड, नेत्र रोग वार्ड, बर्न वार्ड में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मरीजों से बात की।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई संतोषजनक मिली। डीएम ने प्रमुख अधीक्षक को निर्देश दिए कि कोविड हास्पिटल के सामने जलभराव की समस्या स्थाई निदान के लिए नगर पालिका तथा कार्यदायी संस्था से समन्वय बनाकर निराकरण कराएं। कक्षों में लगी खिड़कियों के शीश बेंच आदि ठीक करा दिये जाएं।
अस्पताल में सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धत सुनिश्चित रखी जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय सभी चिकित्सक समय से अपने-अपने कक्षों मेे बैठें। कोविड हास्पिटल में उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों का डाटा समयबद्ध तरीके से फीड कराया जाय।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 5 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।