मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष ने PM मोदी- अमित शाह, योगी को टैग कर 2017 चुनाव में किए गए वादे को दिलाया याद, मानदेय बढ़ाने और मृतक शिक्षामित्रों के परिजनों को 50 लाख व नौकरी की मांग की

गोंडा: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के बैनर तले आज योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के जन्मदिवस को संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्रा ने अपने घर पर केक काट कर परिवार वालो के सा…

गोंडा: शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष ने PM मोदी- अमित शाह, योगी को टैग कर 2017 चुनाव में किए गए वादे को दिलाया याद, मानदेय बढ़ाने और मृतक शिक्षामित्रों के परिजनों को 50 लाख व नौकरी की मांग की
गोंडा: शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष ने PM मोदी- अमित शाह, योगी को टैग कर 2017 चुनाव में किए गए वादे को दिलाया याद, मानदेय बढ़ाने और मृतक शिक्षामित्रों के परिजनों को 50 लाख व नौकरी की मांग की — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के बैनर तले आज योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के जन्मदिवस को संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्रा ने अपने घर पर केक काट कर परिवार वालो के साथ मनाया तथा जनपद के शिक्षा मित्रों ने भी अपने घरों में परिवारों के साथ मनाया । तथा आपने मांगों के समर्थन में देश व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में किए गए वादों को ट्वीट  करके याद दिलाया और कहा कि 153000 शिक्षामित्र आज भी मानसिक अवसाद में जीने को मजबूर है एक तरफ भारतीय जनता पार्टी अपने घोषणा पत्र में शिक्षामित्रों को न्याय दिलाने की बात 4 वर्ष पूर्व कही थी वही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी बनारस की धरती पर अपने ओजस्वी वचनों से  सभी शिक्षा मित्रों से वादा किया था कि आपकी समस्यों को निराकरण भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के उपरांत 3 माह के अंदर अवश्य कराया जाएगा। तथा पार्टी के चुनावी संकल्प पत्र में भी शामिल किया गया था ।



उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रचंड बहुमत से बने विगत 4 वर्ष से अधिक हो गए किंतु शिक्षामित्रों की समस्या जस की तस बनी हुई है ।25 जुलाई 2017 को समायोजन निरस्त होने के उपरांत प्रदेश से लगभग 4000 शिक्षामित्र इस दुख को सहन न कर पाने के कारण दिवंगत हो गए उनके बच्चे बिलख रहे हैं ,क्योंकि 40,000 पाने वाला 137000 शिक्षामित्र को बैक करके ₹10000 मासिक मानदेय 11 माह पर रखा गया ।जो इस महंगाई में बहुत ही अल्प है। क्योंकि माता-पिता की दवाई बच्चों की पढ़ाई का खर्च बहुत अधिक है|



 आज माननीय मुख्यमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त शिक्षामित्र देश व उत्तर प्रदेश सरकार को माननीय प्रधानमंत्री ,गृहमंत्री, मुख्यमंत्री बेसिक शिक्षा मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष  तथा प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी को पूर्व में किए गए वादे को ट्वीट करके याद दिलाने का कार्य किया और मांग रखा कि उत्तर प्रदेश में कार्यरत 153000 शिक्षामित्रों को प्रशिक्षित वेतनमान 62 वर्ष सेवा 12 माह तथा परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की भांति सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए|



 माननीय उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा जी के अध्यक्षता में  हाई पावर कमेटी 2018 में माननीय मुख्यमंत्री  जी के निर्देशन में गठित की गई थी उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक अभी तक नहीं हुई उसे सार्वजनिक करके शिक्षामित्रों पर लागू किया जाए| मृतक शिक्षामित्रों के परिवार को ₹ 50,00000 व अनुकंपा के आधार पर एक सदस्य को नौकरी  उपलब्ध कराया जाए |



इस मौके पर जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रामलाल साहू, महामंत्री शिवमूर्ति पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतव्रत सिंह, मंत्री अभिमन्यु प्रसाद मिश्र उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडे व राजेंद्र प्रसाद वर्मा संगठन मंत्री तेजेंद्र कुमार शुक्ला ब्लॉक अध्यक्षगण ओम प्रकाश यादव वशिष्ठ कुमार पांडे कप्तान वर्मा राजकुमार घनश्याम तिवारी दीपचंद मिश्रा राघवेंद्र प्रताप सिंह महेंद्र प्रताप सिंह राजेश कुमार यादव राम कुमार शुक्ला उर्फ मार्शल तिलकराम वर्मा केसरी नंदन दुबे नकछेद सोनकर फिरोज अहमद अशोक त्रिपाठी कन्हैया बक्स सिंह चंद कुमार शुक्ला उर्फ चंदामामा श्याम भारती अवधेश कुमार मिश्रा सुरेंद्र बहादुर अशोक सिंह पुष्पेंद्र सिंह शिवराम शुक्ला राम नारायण यादव कुलदीप पांडे रामविलास हनुमंत तिवारी भानु वर्मा राकेश शुक्ला रामभाल त्रिपाठी राकेश कुमार पांडे कमलेश पांडे नूर अहमद हर निवास शर्मा अवधेश कुमार द्विवेदी प्रभु दयाल पांडे शिव कुमार जयसवाल सुनील कुमार सिंह राकेश कुमार सिंह राधेश्याम शिव शंकर शिव चरन अमित त्रिपाठी बैजनाथ तिवारी इंदु पांडे किरण श्रीवास्तव रामनिवास जयसवाल कृष्ण कुमार पांडे रमेश कुमार मिश्रा राकेश रंजन विनायक उपाध्याय आदि ने अपने घरों में रहकर ट्वीट करके जन्मदिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी को बधाई दी और मांग रखा ।



रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।