मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

डीएम व एसपी ने एलबीएस पीजी कालेज में सत्यदेव सिंह स्मृति वाचनालय का उद्घाटन

गोंडा: शनिवार को डीएम मार्कण्डेय शाही व पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में पूर्व सांसद व एलबीएस पीजी कालेज के उपाध्यक्ष रहे स्व0 सत्यदेव सिंह स्मृति वाचनालय का उ…

डीएम व एसपी ने एलबीएस पीजी कालेज में सत्यदेव सिंह स्मृति वाचनालय का उद्घाटन
डीएम व एसपी ने एलबीएस पीजी कालेज में सत्यदेव सिंह स्मृति वाचनालय का उद्घाटन | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  शनिवार को डीएम मार्कण्डेय शाही व पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में पूर्व सांसद व एलबीएस पीजी कालेज के उपाध्यक्ष रहे स्व0 सत्यदेव सिंह स्मृति वाचनालय का उद्घाटन किया।



आधुनिक सुविधाओं से लैस वाचनालय का उदघाटन डीएम व एसपी ने अनावरण व फीता काटकर किया। बताते चलें कि डीएम मार्कण्डेय शाही द्वारा युवाओं को रोजगार हासिल हो सके इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहें जिसके क्रम में उन्होंने एलबीएस पीजी कालेज में उच्च कोटि के लेखकों की पुस्तकें मंगवाकर रखवाया है। सत्त्येदव सिंह स्मृति वाचनालय में डीएम ने एन्ड्राॅयड टीवी लगवाकर इन्टरनेट कनेक्शन से जोडवाया है ताकि विद्यार्थी नेट के माध्यम से स्टडी मैटीरियल डाउनलोड कर तैयारी कर सकें।




इस अवसर पर डीएम श्री शाही ने कहा कि आज स्वर्गीय सत्यदेव सिंह की जयन्ती के अवसर पर उनके नाम से वाचनालय का उद्घाटन किया गया है जिसका लाभ इस महाविद्यालय और यहां के छात्र-छात्राओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में महाविद्यालय को और उच्चीकृत किया जाएगा तथा यह महाविद्यालय शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर सके इसके लिए सभी संसाधनों का प्रबन्ध किया जाएगा।




पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि अपने आप में अत्याधुनिक सुविधाओं व अति उपयोगी पाठ्य पुस्तकों से सुसज्जित यह वाचनालय जिले के हुनरमंन्द छात्र-छात्राओं के सपनों को पूरा करनें में मददगार साबित होगा। इस अवसर पर कालेज की उपाध्यक्ष सुश्री वर्षा सिंह, सचिव उमेश शाह तथा कालेज की प्राचार्या वन्दना सारस्वत ने भी अपने विचार व्यक्त किए।इस दौरान चीफ प्राक्टर जितेन्द्र सिंह, बीएड विभागाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, प्रोफेसर आरबी सिंह बघेल, रविचन्द्र त्रिपाठी, रंजन शर्मा, बब्लू पाठक सहित अन्य गणमान्य लोाग तथा विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।