मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

डीएम ने जिला अस्पताल व महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन की तैयारियों का लिया जायजा, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत

गोंडा: जिले में जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सरकारी दफ्तरों का औचक निरीक्षण करना प्रारम्भ कर दिया है। सोमवार को जिलाधिकारी औचक निरीक्षण के लिए सुबह पौने दस बजे जिला अस्पता…

डीएम ने जिला अस्पताल व महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन की तैयारियों का लिया जायजा, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत
डीएम ने जिला अस्पताल व महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन की तैयारियों का लिया जायजा, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  जिले में जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सरकारी दफ्तरों का औचक निरीक्षण करना प्रारम्भ कर दिया है। सोमवार को जिलाधिकारी औचक निरीक्षण के लिए सुबह पौने दस बजे जिला अस्पताल पहुचे वहां पर उन्होंने सबसे पहले कोविड हास्पिटल का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं को देखा। 




निरीक्षण के दौरान मण्डलीय ड्रग वेयर हाउस में गन्दगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रमुख अधीक्षक को निर्देश दिए कि तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित कराई। कोविड अस्पताल के पास ही खुले में बह रहे पानी को देख डीएम ने प्रमुख अधीक्षक से जवाब पूछा और तत्काल ड्रेनेज की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, ट्रामा वार्ड, चिन्ड्रेन वार्ड, रैन बसेरा सहित कई वार्डों का निरीक्षण किया तथा सभी आवश्यक प्रबन्ध दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। 




उन्होंने कहा कि उनका पहला निरीक्षण है, खामियों को दूर करा लें। उसके बाद जिलाधिकारी ने दोपहर बाद महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया जहा पर सबसे पहले कोविड वैक्सीनेशन ड्राई रन की तैयारियों का जायजा लिया उसके बाद महिला अस्पताल में वार्ड तथा परिसर का निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने वार्ड में प्रवेश करते हुए एडमिट मरीज के पास प्रसूता बुकलेट को भरने के निर्देश दिया साथ ही साथ महिला अस्पताल में 100 वार्ड नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया|



निरीक्षण में महिला अस्पताल की नई बुल्ड़िंग में वाटर सप्लाई की लीकेज से ओपीडी 5 नम्बर बंद मिला जिसके बाद उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्थान से बात कर इसको ठीक कराने के निर्देश दिया। 




निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिले में कोविड के ड्राई रन के कल होना है जिसके लिए नागरीय क्षेत्र में 3 अस्पताल व ग्रामीण क्षेत्र में 3 अस्पताल में होना हैं। आज सुबह जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण किया जहा पर पहले कोविड वैक्सिनेसन की तैयारियों को देखा है उसके बाद अस्पताल परिसर व वार्ड देखा है कुछ कमियां मिला जिसको सुधारने के निर्देश दिया है|



वही दोपहर बाद महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया जहा वैक्सिनेसन की ड्राई रन की तैयाररियो को सीएमएस से जानकारी ली और व्यवस्थाओं को ठीक करने का निर्देश दिया उसके बाद महिला अस्पताल में वार्ड, ओपीडी, परिसर का निरीक्षण किया गया है| जहाँ पर 100 वार्ड की नई बिल्डिंग में वाटर लीकेज के चलते सीलन देखने को मिला है कार्यदायी संस्था से बात ???र इसको ठीक कराया जाएगा।






रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।