मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: डीएम ने नवजात शिशुओं को पोलियो ड्राप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारम्भ, इमामबाड़ा में अधूरी तैयारी सेे नाराज़

● डीएम ने नवजात शिशुओं को पोलियो ड्राप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारम्भ● डीएम ने पांच दिवसीय एसबीए प्रशिक्षण के प्रतिभागी स्वास्थ्य कर्मियों को दिया प्रमाण पत्र● इमामबाड़ा में अधूरी तैयारी स…

गोंडा: डीएम ने नवजात शिशुओं को पोलियो ड्राप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारम्भ, इमामबाड़ा में अधूरी तैयारी सेे नाराज़
गोंडा: डीएम ने नवजात शिशुओं को पोलियो ड्राप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारम्भ, इमामबाड़ा में अधूरी तैयारी सेे नाराज़ — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

डीएम ने नवजात शिशुओं को पोलियो ड्राप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारम्भ

● डीएम ने पांच दिवसीय एसबीए प्रशिक्षण के प्रतिभागी स्वास्थ्य कर्मियों को दिया प्रमाण पत्र

● इमामबाड़ा में अधूरी तैयारी सेे नाराज़ डीएम ने दो अधिकारियों को दी प्रतिकूल प्रविष्टि।




गोंडा: डीएम मार्कण्डेय शाही ने रविवार को महिला अस्पताल में पहुंचकर नवजात बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर व फीता काटकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ किया। महिला अस्पताल में अभियान का शुभारम्भ करने के बाद डीएम ने नगर क्षेत्र में मोहल्ला इमामबाड़ा पहुंचकर अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया।



मोहल्ला इमामबाड़ा में पोलियो ड्राॅप पिलाने के लिए समुचित प्रबन्ध न किए जाने पर नाराज डीएम ने जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा0 देवराज तथा सुपरवाइजर पी0पी0 पाण्डेय को कड़ी फटकार लगाते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के आदेश दिए हैं। डीएम ने सीएमओ को आदेश दिए हैं कि वे सभी पोलियो बूथों का स्वयं टीम के साथ निरीक्षण कर रिपोर्ट दें कि किन-किन बूथों पर अभियान के लिए ममानक अनुरूप प्रबन्ध नहीं किए गए।




जिलाधिकारी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में जिले में 31 जनवरी से 7 फरवरी तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा जिसमें 0-5 वर्ष के 5 लाख 64 हजार 43 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रथम दिन बूथ डे के रूप में मनाया जाएगा। इसके बाद 1 फरवरी से 3 फरवरी तक स्वास्थ्य कमिर्यों द्वारा घर-घर जाकर को ड्राप पिलाने का कार्य किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अजय सिंह गौतम ने बताया कि पोलियो खुराक पिलाने के लिए जिले में कुल 1977 स्थाई बूथ तथा 122 हाई रिस्क एरिया बूथ बनाए गए हैं।




पल्स पोलिया अभियान का शुभारम्भ करने के उपरान्त जिलाधिकारी ने महिला अस्पताल में टीएसयू के सहयोग से चल रहे पांच दिवसीय एसबीए रेजीडेन्सियल प्रशिक्षण कार्य तथा बनाए जा रहे नए एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। वहां पर डीएम ने जनपद गोण्डा, श्रावस्ती तथा बलरामपुर के प्रतिभागी एएनएम व स्टाफ नर्सेज को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र भी प्रदान किया।




इस दौरान सीएमओ डा0 अजय सिंह गौतम, सीएमएस एपी मिश्र, डीएमसी शेषनाथ सिंह, डब्लूएचओ के अधिकारी विनय डान्गे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव




 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।