मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा डीएम ने तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याए, संपूर्ण समाधान दिवस में आये हुये प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय से करें निस्तारण अधिकारी

गोंण्डा: शासन की मंशानुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद के समस्त तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील सदर गोण्…

गोंडा डीएम ने तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याए, संपूर्ण समाधान दिवस में आये हुये प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय से करें निस्तारण अधिकारी
गोंडा डीएम ने तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याए, संपूर्ण समाधान दिवस में आये हुये प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय से करें निस्तारण अधिकारी — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंण्डा: शासन की मंशानुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से आज जनपद के समस्त तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील सदर गोण्डा में डीएम ने आये हुये फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। तहसील सदर गोण्डा में कुल 120 प्रार्थपा पत्र प्राप्त हुये जिसमें 06 प्रार्थना पत्र का मौके पर ही हुआ निस्तारण, शेष प्रार्थना पत्र को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध करायें।


उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण के मामले में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब, जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करें। समाधान दिवस में प्राप्त हुए शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  


वही संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई के दौरान आये हुय बुजुर्ग व्यक्तियों के समस्याओं का समाधान कर ठंड से बचाव हेतु कंबल प्रदान किया गया।            


इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० रश्मि वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर विनोद कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्रशेखर, उपनिदेशक कृषि, तहसीलदार सदर गोण्डा, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, नेहा राजवंशी, एसडीओ वन विभाग, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र गौतम, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय, एसएचओ कोतवाली नगर राकेश कुमार सिंह, कोतवाली देहात, थानाध्यक्ष इटियाथोक, खरगूपुर, कौड़िया बाजार, मोतीगंज सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।






रिपोर्ट- सत्येन्द्र उपाध्याय



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।