मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम का एक्शन: आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य न पूरा करने पर एक्सईएन व एई आरईडी का रोका वेतन, नोटिस जारी

गोंडा: डीएम मार्कण्डेय शाही ने जिला पोषण समिति की बैठक में गलत सूचना देने वाले सीडीपीओ मनकापुर सुशील कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही तहसील तरबगंज में आने वाले ब्लाकों तरबगंज, नवाबगंज, वजीर…

जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम का एक्शन: आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य न पूरा करने पर एक्सईएन व एई आरईडी का रोका वेतन, नोटिस जारी
जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम का एक्शन: आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य न पूरा करने पर एक्सईएन व एई आरईडी का रोका वेतन, नोटिस जारी | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: डीएम मार्कण्डेय शाही ने जिला पोषण समिति की बैठक में गलत सूचना देने वाले सीडीपीओ मनकापुर सुशील कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही तहसील तरबगंज में आने वाले ब्लाकों तरबगंज, नवाबगंज, वजीरगंज तथा बेलसर के सीडीपीओ को चेतावनी जारी करने, तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण वाटिकाएं न बनाने पर सभी सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा वित्तीय वर्ष 2016-17 से निमार्णाधीन आंगनबाड़ी केन्द्रों का कार्य पूरा कराने पर कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन तथा एई का वेतन रोकने के साथ ही विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए है। यह कार्यवाही डीएम श्री शाही ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पोषण समिति की बैठक में की है।



जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि ब्लाक कन्वर्जन्स की बैठकें सम्बन्धित तहसील के एसडीएम की अध्यक्षता में ब्लाक मुख्यालय पर ही सुनिश्चित कराई जाय। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी ब्लाकों के बीडीओ व सीडीपीओ निर्मित हो चुके आंगनबाड़ी केन्द्रों का संयुक्त निरीक्षण कर आगामी 07 फरवरी तक हैण्डओवर की कार्यवाही सुनिश्चित कराएं अन्यथा उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। वहीं कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन व एई का वेतन रोकने के साथ ही उनके खिलाफ कार्यवााही के आदेश दिए हैं।




समिति की  बैठक में कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास में भेजने की प्रगति बेहद खराब पाई गई जिस पर नाराज डीएम ने रूचि न लेने वाले सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों की सेवा समाप्ति की कार्यवाही के आदेश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गोद लिए गए 46 गांवों का निरीक्षण न करने वाले अधिकारियों  का भी उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाय तथा शासन के निर्देशानुसार गोद लिए गांवों को ही आदर्श गांवों के रूप में विकसित किया जाय। वजन मशीनें ब्लाकों पर न पहुंचने का भौतिक सत्यापन कराते हुए इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारी की जवाबदेही तय करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए गए हैं।



बैठक में सीडीओ शशांक त्रिपाठी, सीएमओ डा0 अजय सिंह गौतम, डीपीओ मनोज कुमार, डीडीओ रजत यादव, डीसी हरिश्चन्द्र प्रजापति, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।






रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।