मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: शादी का मंडप छोड़कर काउंसलिंग सेंटर पहुंची दुल्हन, विदाई से पहले मिली नौकरी

गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में शिक्षक भर्ती के लिए हो रही काउंसिलिंग इस बार अनोखे तरीक़े से हो रही है। जहां सात फेरे लेने के बाद दूल्हन ने काउंसिलिंग में प्रतिभाग किया। बीएसए ऑफिस ने महिला अभ्यर्थियों…

गोंडा: शादी का मंडप छोड़कर काउंसलिंग सेंटर पहुंची दुल्हन, विदाई से पहले मिली नौकरी
गोंडा: शादी का मंडप छोड़कर काउंसलिंग सेंटर पहुंची दुल्हन, विदाई से पहले मिली नौकरी — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में शिक्षक भर्ती के लिए हो रही काउंसिलिंग इस बार अनोखे तरीक़े से हो रही है। जहां सात फेरे लेने के बाद दूल्हन ने काउंसिलिंग में प्रतिभाग किया। बीएसए ऑफिस ने महिला अभ्यर्थियों की कांउसिलिंग थी। मंडप में बैठी दुल्‍हन की मांग में सुबह 5 बजे जैसे ही दूल्‍हे ने सिंदूर भरा, वैसे ही दुल्‍हन मंडप छोड़कर नौकरी के लिये काउंसलिंग में चली गई। वहां उसे सरकारी नौकरी मिल गई और वापस आकर खुशी-खुशी विदा हुई। यह अनोखा वाकया उत्‍तर प्रदेश के गोंडा जिले का है। 




बुधवार को प्रज्ञा की शादी हुई और गुरुवार सुबह 5 बजे फेरों के होते ही वह अपने पति के नाम का सिंदूर लगाकर गोंडा बीएसए ऑफिस के लिए के लिए निकल पड़ी थी जहांं प्रज्ञा की काउंसलिंग होनी थी चूंकि काउंसलिंग की शेड्यूल डेट फिक्स थी इसलिए फेरों के बाद ही प्रज्ञा को कई रस्म छोड़कर काउंसलिंग के लिए जाना पड़ा। प्रज्ञा लाइन में लगी और अपने डॉक्यूमेंटस को चेक करवा कर रिसीविंग ली। प्रज्ञा के चेहरे पर दोहरी खुशी झलक रही थी|




ये प्रज्ञा मिश्रा है जो बाराबंकी जिले के रामनगर की रहने वाली है प्रज्ञा ने शादी एक पहले हुई और फेरे लेने के बाद प्रज्ञा पहले सुबह विदाई से पहले गोंडा बेसिक शिक्षा विभाग में सहायता अध्यापक की नियुक्ति के लिए पहले जारी सेडियूल के अनुसार काउंसलिंग करने बीएसए कार्यालय पहुचकर पहुची। प्रज्ञा तिवारी मेहंदी रचे हाथों से अपने डॉक्यूमेंटस को संभालते और फॉर्म फिल करते हुए दिखीं। इनके बालों में मोगरे के फूलों के गजरे सजे थे।




प्रज्ञा का कहना है कि उसके लिए करियर ज्यादा मायने रखता है इसलिए अपने दूल्हे को अपने इंतजार में मंडप में छोड़कर वह काउंसलिंग के लिए आई थी।वहां सभी इंतजार कर रहे हैं कि कब दुल्हन बनी प्रज्ञा वापस आए और रस्म होने के बाद अपने ससुराल के लिए पति के साथ विदा हो। प्रज्ञा का मानना है कि उसका दूल्हा उसके लिए बहुत लकी चार्मिंग है कि फाइनली उसकी जिंदगी में आने के बाद ही उसको नौकरी मिल गई।




प्रज्ञा ने सभी पेरेंट्स से अपील की है कि वह सभी अपने बेटियों को खूब पढ़ाएं ताकि वह सेल्फ डिपेंडेंट हो सके। प्रज्ञा ने अपने इस मुकाम तक पहुंचने का श्रेय अपने मम्मी-पापा को दिया। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 इंद्रजीत प्रजापति ने भी प्रज्ञा को बधाई देते हुए कहा कि यह मजे की बात है कि कल शादी हुई और आज नौकरी लग गई। प्रज्ञा काउंसलिंग करा कर वापस बाराबंकी चली गई है। प्रज्ञा, बेसिक शिक्षा विभाग गोंडा में शिक्षक के पद पर नियुक्त हुई हैं 












रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।