गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कोविड मरीज की पंचायत चुनाव के मतगणना में लगाई ड्यूटी| सहायक अध्यापक प्रखंर द्विवेदी की लगी ड्यूटी| सहायक अध्यापक कोरोना से बीमार| 19 अप्रैल को चुनाव कराने के बाद से बीमार|
बीमारी के चलते खुद को किया आइसोलेट| सूचना के बाद भी लगा दी गई ड्यूटी, प्रखर को बनाया गया पीठासीन अधिकारी| सहायक अध्यापक ने डीएम से लगाई गुहार| मतगणना ड्यूटी कैंसिल करने की गुहार।
जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में सहायक अध्यापक प्रखंर द्विवेदी ने कहा,'' प्रार्थी प्रखंर द्विवेदी,बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत है एवं दिनांक 18 अप्रैल- 19 अप्रैल को पंचायत चुनाव में पीठासीन अधिकारी के दायित्वों का निर्वहन किया है| चुनाव से ड्यूटी कर के घर लौटने के के बाद प्रार्थी की तबीयत अधिक बिगड़ गई और वह कोरोना संक्रमित हो गया | स्वयं को ISOLATE कर covid-19 की समस्त' PRECAUTIONS ले रहा है|
प्रखंर द्विवेदी ने अंत में लिखा है,'','आप से विनम्र निवेदन है कि प्रार्थी की ड्यूटी 'मतगणना' में न लगाई जाए जिससे वह पूर्णरूप से स्वस्थ हो थे सके। प्रार्थी आपका सदैव आभारी रहेगा।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव