मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Gonda News: नकली पान मसाला व जर्दा बनाने की कंपनी का पर्दाफाश, पुलिस ने 2 लोगों किया गिरफ्तार

गोंडा: अवैध रूप से नकली पान मसाला व जर्दा बनाने वाली कंपनी का पर्दाफाश करते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने तोपखाना मोहल्ले से दो अभियुक्त समसुद्दीन और तैय्यब अली को गिरफ्तार किया है उनके कब्जे से भारी मात्…

Gonda News: नकली पान मसाला व जर्दा बनाने की कंपनी का पर्दाफाश, पुलिस ने 2 लोगों किया गिरफ्तार
Gonda News: नकली पान मसाला व जर्दा बनाने की कंपनी का पर्दाफाश, पुलिस ने 2 लोगों किया गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: अवैध रूप से नकली पान मसाला व जर्दा बनाने वाली कंपनी का पर्दाफाश करते हुए कोतवाली नगर पुलिस ने तोपखाना मोहल्ले से दो अभियुक्त समसुद्दीन और तैय्यब अली को गिरफ्तार किया है उनके कब्जे से भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित नकली कंपनी का जर्दा पान मसाला गुटखा व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ रैपर व खाली डिब्बे बरामद हुए है। पुलिस ने 419, 420, 467,468 सहित अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए आरोपी को जेल भेजने के साथ बरामद हुए माल के सैंपल इन के लिए प्रयोगशाला भेजने की तैयारी में जुटी हुई है।वहीं अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का पूरी घटना का खुलासा किया हैं।




कोतवाली नगर पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली थी कि नकली पान मसाला बनाने की फैक्ट्री चल रही है, जिस पर कोतवाली नगर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है |उनके पास से 1360 खाली डिब्बा रत्ना कंपनी की 380 खाली डिब्बा भोला कंपनी व कई अन्य कंपनी के खाली डिब्बे के साथ निर्मित व अर्थ निर्मित जर्दा बरामद हुआ है | दो आदत पैकिंग मशीन के साथ अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद हुए हैं। 




अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किये गए लोगों के पास से 1360 खाली डिब्बा रत्ना कंपनी,380 खाली डिब्बा भोला कंपनी,410 खाली डिब्बा गोपाल कंपनी,325 डिब्बा अर्धनिर्मित रत्ना कंपनी का जर्दा,340 डिब्बा गोपाल कंपनी का जर्दा, 220 डिब्बा रत्ना कंपनी का जर्दा,105 डिब्बा गोपाल 132 कंपनी का जर्दा,11 बोरा रैपर गोपाल कंपनी, बोरा रैपर रत्ना कंपनी,02 बोरा विभिन्न कंपनियों के डिब्बों के ढक्कन,02 अदद पैकिंग मशीन,01 अदद इलेक्ट्रॉनिंक तराजू,नकली पानमसाला बनाने के अन्य उपकरण बरामद हुए है।




वहीं अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी घटना का खुलासा करते हुए बताया हे कि गोंडा जिले के थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक नकली पान मसाला जरदा गुटका व बीड़ी बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया है और तोपखाना में रहने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है ..उनके कब्जे से भारी मात्रा पान मसाला और कई कंपनियों के रेपर खाली डिब्बे बरामद हुए नकली नामों के रेफर मिले हुए हैं, जो नकली गुटका जर्दा बनाने का गौरव धंधा चलाते थे|  इन दोनों अभियुक्तो के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए इनको गिरफ्तार किया गया है और इनके कब्जी से जो माल बरामद हुआ है उसको जांच के लिए विभिन्न प्रयोगशाला में भेजा गया है| प्रथम दृष्टया इन लोगों के द्वारा अपराध कार्य करने की बात कबूली गई है कि यह लोग नकली पान गुटखा बनाने का काम करते थे इनको गिरफ्तार कर अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।






रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।