मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गोंडा: राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच के एक्सल में लगी आग, धुंआ उठाने पर मची अफरातफरी, गार्ड और ड्राइवर ने आग पर पाया काबू

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में यशवंतपुर- गोरखपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस के एसी कोच के नीचे एक्सल में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आनन फानन में यात्री चेनपुलिंग कर ट्रेन से उतर भागने लगे। गार्ड और…

गोंडा: राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच के एक्सल में लगी आग, धुंआ उठाने पर मची अफरातफरी, गार्ड और ड्राइवर ने आग पर पाया काबू
गोंडा: राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच के एक्सल में लगी आग, धुंआ उठाने पर मची अफरातफरी, गार्ड और ड्राइवर ने आग पर पाया काबू — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में यशवंतपुर- गोरखपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस के एसी कोच के नीचे एक्सल में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आनन फानन में यात्री चेनपुलिंग कर ट्रेन से उतर भागने लगे। गार्ड और ड्राइवर ने अग्निशमन यंत्र से आग बुझा कर आधे घंटे बाद ट्रेन मनकापुर के लिए रवाना किया।




यशवंतपुर- गोरखपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस गोंडा स्टेशन पर रुकने के बाद दोपहर तीन बजे के आसपास गोरखपुर के लिए रवाना हुई। ट्रेन मोतीगंज-झिलाही के बीच पहुंची ही थी कि एसी कोच के एक्सल से धुआं उठने लगा और आग लग गई। धुआं और आग देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्री चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतरकर भागने लगे। 



जानकारी गार्ड और लोकोपायलट को हुई। दोनों ने अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया और ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। जानकारी के मुताबिक कोई जनहानि नहीं हुई।




आपको बता दें कि इससे पहले 19 अप्रैल को अमृतसर से जयनगर को जाने वाली सरजू जमुना एक्सप्रेस ट्रेन में दारगंज रेलवे स्टेशन के पास आग लग गई थी। ट्रेन के ब्रेक बाइंडिंग में आग और धुआं उठने से हड़कंप मच गया था। सूचना मिलने पर दीदारगंज रेलवे स्टेशन के अधीक्षक ने तत्काल ट्रेन को रोकवा दिया और गांव वालों को सहयोग से रेलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था। अन्यथा कोई बड़ी घटना हो सकती थी।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।