मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: डीजीएल फाउंडेशन के संस्थापक दयाशंकर ओझा ने वृद्धों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, बांटे कम्बल

गोंडा: देवीपाटन मंडल के सभी जिलों में काफी ठंड पड़ रही है इसी के साथ रात में तापमान नीचे ही गिरता जा रहा है। ऐसे में निर्धन वर्ग को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिल…

गोंडा: डीजीएल फाउंडेशन के संस्थापक दयाशंकर ओझा ने वृद्धों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, बांटे कम्बल
गोंडा: डीजीएल फाउंडेशन के संस्थापक दयाशंकर ओझा ने वृद्धों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, बांटे कम्बल — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: देवीपाटन मंडल के सभी जिलों में काफी ठंड पड़ रही है इसी के साथ रात में तापमान नीचे ही गिरता जा रहा है। ऐसे में निर्धन वर्ग को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के ग्राम पूरे गदा, पोस्ट मोहना स्थित वृद्धगृह में डीजीएल फाउंडेशन की ओर से वृद्ध जनों को मिष्टान खिलाया गया इसके साथ ही सभी को गर्म कम्बल वितरित किया गया। जिसमें डा० राहुल जयसवाल, रविशंकर ओझा अन्य लोग मौजूद रहें।




आपको बता दें जिले के माधवपुर निवासी भाजपा नेता दयाशंकर ओझा के द्वारा गरीब, निर्धन, शोषित, वंचित एवं समाज के मुख्य धारा से दूर रह रहे लोगों की मदद के उद्देश्य से डीजीएल फाउंडेशन की स्थापना वर्ष 2018 में कई गयी, तब से यह संस्था लगातार ऐसे लोगों की मदद करता चला आ रहा है जिन्हें मदद की आवश्यकता हो। 



यही नही इस साल के शुरुआत में माधवपुर ग्राम पंचायत में एक समारोह आयोजित कर अवध क्षेत्र भाजपा अध्यक्ष शेषनारायन मिश्रा की मौजूदगी में हज़ारों व्यक्तियों को कम्बल वितरित कर एक कीर्तिमान स्थापित किया था जिसकी चहुओर प्रशंशा भी की जा रही है। ऐसे में गणतंत्र दिवस के अवसर पर अब एक बार पुनः पुरेगदा, मोहना स्थित वृद्धगृह में रह रहे सभी वृद्ध जनो को मिष्टान, फल एवं कम्बल वितरित किया है इसके साथ हीं यह आश्वासन दिया कि आगे भी फाउंडेशन वृद्धगृह की हर संभव मदद करने को तैयार रहेगा।





रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।