मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा में एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपये चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़: ATM मशीन के डिस्पेंसर शटर मे फंसा देते थे लोहे की पत्ती, फिर शटर उठाकर निकाल लेते थे पत्ती सहित रुपये

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस ने एटीएम से छेड़छाड़ कर पैसा चुराने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया| एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपये चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को को…

गोंडा में एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपये चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़: ATM मशीन के डिस्पेंसर शटर मे फंसा देते थे लोहे की पत्ती, फिर शटर उठाकर निकाल लेते थे पत्ती सहित रुपये
गोंडा में एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपये चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़: ATM मशीन के डिस्पेंसर शटर मे फंसा देते थे लोहे की पत्ती, फिर शटर उठाकर निकाल लेते थे पत्ती सहित रुपये — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस ने एटीएम से छेड़छाड़ कर पैसा चुराने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया| एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपये चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के रूपये व एटीएम मे प्रयोग किया जाने वाले उपकरण व अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है|  घटना में प्रयुक्त बोलेरो भी जब्त किया|



थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा एटीएम से छेड़छाड़ कर पैसा चुराने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के तीन सदस्यों क्रमशः  राजेश श्रीवास्तव पुत्र अमरेश श्रीवास्तव निवासी ग्राम अगरवा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर;  धनेश्वर शुक्ला उर्फ मिथुन पुत्र सतीश चन्द्र शुक्ल निवासी ग्राम जमुनहा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर और मन्टू पासवान पुत्र बच्चाराम निवासी ग्राम लखना गंगापुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया है|



उनके कब्जे से चोरी के रूपये व एटीएम में लगाने वाले उपकरण, एक पुलिस पीकैप, एक कूटरचित पुलिस परिचय पत्र, घटना में प्रयुक्त बोलेरो कार और जामातलाशी के दौरान अभियुक्त राजेश श्रीवास्तव के कब्जे से एक तमंचा ,एक जिन्दा कारतूस व अभियुक्त धनेश्वर शुक्ला के कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद किया गया ।


आरोपियों ने दिनांक 6 दिसंबर 2022 को केनरा बैंक शाखा में लगे ए०टी०एम० मशीन में घुसकर एटीएम मशीन में पत्तीनुमा चीज फंसाकर ग्राहक के 9,500 रूपये चुराये थे। जिसके सम्बन्ध में पीड़ित शहनवाज पुत्र शौकत अली द्वारा थाना कोतवाली नगर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। 


एटीएम मशीन के डिस्पेंसर शटर मे लोहे की पत्ती को फंसा देते थे और जब कोई व्यक्ति रूपया निकालने के लिए एटीएम का प्रयोग करता था तो रूपये एटीएम के डिस्पेंसर शटर के अन्दर ही फंसा रह जाता था, जिसे व्यक्ति मशीन को खराब जानकर चला जाता था | आरोपी डिस्पेंसर शटर को उठाकर पत्ती सहित रूपये अन्दर से खीच कर निकाल लेते थे| आरोपी अपनी सुरक्षा के लिए अपने पास यूपी पुलिस का परिचय पत्र, पीकैप रखते थे और गाड़ी पर पुलिस का लोगो लगाकर भ्रमणशील रहते थे ।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।