गोंडा में बड़ा हादसा: खड़े ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी बस, बस के उड़े परखच्चे , 2 की मौत, 11 मजदूर घायल
गोंडा: यूपी में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं हर रोज सड़क हादसों की खबर देखने-सुनने को मिल रही है। तो वहीं यूपी के गोंडा जिले में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो यात्रियों की मौत ह…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
गोंडा में बड़ा हादसा: खड़े ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी बस, बस के उड़े परखच्चे , 2 की मौत, 11 मजदूर घायल — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: यूपी में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं हर रोज सड़क हादसों की खबर देखने-सुनने को मिल रही है। तो वहीं यूपी के गोंडा जिले में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो यात्रियों की मौत हो गई है और करीब आठ लोग घायल हो गए हैं। ये हादसा गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एनएच 27 पर हुआ। यात्रियों से भरी हुई बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने के बाद ये एक्सीडेंट हुआ है। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज पुलिस द्वारा आगे के विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूरा मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या- बस्ती राजमार्ग के पास की है जहां पर आज सुबह लगभग 8:00 बजे यात्रियों से भरी बस जब पुल के नीचे उतरी तब बस के ड्राइवर को नींद आ जाने के चलते सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा गिरी जिससे यह पूरा हादसा हो गया है मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अयोध्या के जिला अस्पताल में एडमिट करवा दिया है जहां घायलों का इलाज चल रहा है।मृतकों का के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और जो भी सवारियां थी उनको उनके स्थान पर भेजा जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
वहीं पूरा मामले पर तरबगंज सीओ संसार सिंह राठी ने बताया है कि सुबह करीब 8:00 बजे एक बस दिल्ली से बिहार जा रही थी नदी का पुल पार करने के बाद खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई जिसमें 2 लोगों की मृत्यु हो गई है 11 लोग घायल हैं सभी घायलों को जिला अस्पताल अयोध्या में इलाज के लिए भेजा गया है। मृतकों का के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और जो भी सवारियां थी उनको उनके स्थान पर भेजा जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 8 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।