मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा में दिनदहाड़े युवती का अपहरण: स्कूल जा रही शिक्षिका को कार में डालकर उठा ले गया GYM संचालक, पुलिस ने गठित की टीमें

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले के थाना नवाबगंज क्षेत्र से दिनदहाड़े एक युवती का अपरहण का मामला सामने आया है| जिले के थाना नवाबगंज क्षेत्र के नया बाजार से शनिवार को स्कॉर्पियो सवार लोगों ने ई-रिक्श…

गोंडा में दिनदहाड़े युवती का अपहरण: स्कूल जा रही शिक्षिका को कार में डालकर उठा ले गया GYM संचालक, पुलिस ने गठित की टीमें
गोंडा में दिनदहाड़े युवती का अपहरण: स्कूल जा रही शिक्षिका को कार में डालकर उठा ले गया GYM संचालक, पुलिस ने गठित की टीमें — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले के थाना नवाबगंज क्षेत्र से दिनदहाड़े एक युवती का अपरहण का मामला सामने आया है| जिले के थाना नवाबगंज क्षेत्र के नया बाजार से शनिवार को स्कॉर्पियो सवार लोगों ने ई-रिक्शा से जबरन खींचकर युवती को गाड़ी में डालकर अपरहण कर ले गए। युवती एक स्कूल में शिक्षिका थी,  शनिवार की सुबह वह स्कूल में पढ़ाने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में अयोध्या-गोंडा मार्ग पर कार सवार लोगों ने शिक्षिका का अपरहण कर लिया| दिनदहाड़े अपहरण की वारदात से शिक्षिका के साथ ई-रिक्शा पर जा रहीं अन्य सहकर्मी सहम गईं|



21 वर्षीय युवती की मां ने घटना की जानकारी थाना नवाबगंज पहुंच कर दी| पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि,'' शिक्षिका के अपरहण के संबंध में थाना नवाबगंज पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है| टीमें गठित कर अपहृता की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।



पीड़ित परिजनों ने तुलसीपुर निवासी प्रशांत सिहं पर अपरहण का आरोप लगाया है| युवती की मां ने बताया कि उसकी बेटी होलापुर काज़ी गांव स्थित सिराज मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पढ़ाती है। वह शनिवार सुबह ई-रिक्शा से स्कूल के लिए निकली थी। उसके स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक भी थे। रास्ते में बेटी के ई-रिक्शा के सामने प्रशांत सिहं (निवासी तुलसीपुर माझा गांव) ने कार लगा दी। इसके बाद उसकी बेटी को जबरदस्ती हाथ पकड़कर गाड़ी में खींच लिया और अयोध्या की ओर फरार हो गए। 



इस घटना की जानकारी युवती के साथ पढ़ाने जा रहे अन्य शिक्षकों ने दी। बताया जा है रहा ,आरोपी प्रशांत सिहं जिम चलाता है। शिक्षिका जिम में व्यायाम करने जाती थी। लेकिन बीते दो माह से वह जिम जाना बंद कर दी थी। 



पुलिस ने बताया कि,' अपहृत शिक्षिका की मां की तहरीर पर आरोपी प्रशांत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रशांत कस्बे में कई साल से जिम संचालित कर रहा है। शिक्षिका पूर्व में उसके जिम में एक्सरसाइज करने जाती थी। लेकिन कुछ दिनों से वह जाना बबंद कर दी थी| अपहृत शिक्षिका की तलाश व आरोपी प्रशांत सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाईं गईं हैं। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही शिक्षक को सकुशल बरामद कर आरोपी प्रशांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।