मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मुझे पत्र नहीं मिला, न कोई चर्चा: टीएस सिंह देव के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मंत्री टी. एस. सिंहदेव के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री पद से इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि,'' मुझे पत्र नहीं मिला है... मेरे पास जब पत्र आएगा तब में…

मुझे पत्र नहीं मिला, न कोई चर्चा: टीएस सिंह देव के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुझे पत्र नहीं मिला, न कोई चर्चा: टीएस सिंह देव के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल | फ़ोटो: TVL News

रायपुर:  छत्तीसगढ़ के मंत्री टी. एस. सिंहदेव के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री पद से इस्तीफे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि,'' मुझे पत्र नहीं मिला है... मेरे पास जब पत्र आएगा तब में बताऊंगा| भूपेश बघेल ने कहा कि,'सब ताल मेल है...जो बात है आपस में बैठ कर तय कर लेंगे। मुझे पत्र नहीं मिला है... मुझे भी मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। मेरे पास जब पत्र आएगा तब में बताऊंगा|



 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि,'मेरे साथ कोई चर्चा नहीं हुई है, मैंने कल रात उन्हें (टी. एस. सिंह देव) फोन मिलाया था पर फोन नहीं लगा|


रिटायरमेंट के बाद की महत्वाकांक्षाओं के बारे में चिंतित होने के बजाय न्यायाधीशों और नौकरशाहों को देश की सेवा के लिए काम करना चाहिए: अशोक गहलोत की तीखी टिप्पणी 


 टी.एस. सिंह देव ने शनिवार को राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री पद से इस्तीफा दिया। टी.एस. सिंहदेव स्वास्थ्य और वाणिज्यिक कर विभाग में मंत्री की जिम्मेदारी पर बने रहेंगे। 


 राजनीतिक विरोध को दुश्मनी में बदलना 'स्वस्थ' लोकतंत्र के संकेत नहीं: CJI एनवी रमना


टी.एस. सिंहदेव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के पद से अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेज दिया है| स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव ने कहा,''मुझे दी गई बाकी जिम्मेदारियों का मैं निष्ठापूर्वक निर्वहन करता रहूंगा|



दुर्भाग्य से विपक्ष के लिए जगह कम होती जा रही है: बोले भारत के मुख्य न्यायाधीश


सीएम भूपेश बघेल को लिखी चिट्ठी में टी.एस. सिंहदेव ने कहा, “पीएम आवास योजना के अंतर्गत आवास विहीन लोगों को घर बनाकर दिया जाना था जिसके लिए मैंने कई आपसे चर्चा कर राशि आवंटन का अनुरोध किया लेकिन इस योजना में राशि उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। इसलिए प्रदेश के 8 लाख लोगों के लिए आवास नहीं बनाए जा सके।”


टीएस सिंहदेव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री पद से दिया इस्तीफा, चिट्ठी लिख निकाली भड़ास


देव ने कहा, “जनघोषणा पत्रों में किए वादों में पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों को पूर्ण रूप से लागू करना भी है जिसके लिए मैंने आपसे कई बार चर्चा की और विभागीय तौर पर पहल की लेकिन यह निराशा के साथ कहना पड़ रहा है कि आज तक इस पर कोई सहमति नहीं बन पाई।”




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।