मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा में ऑनर किलिंग से हड़कंप, घर के बाहर ही विवाहिता की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या, आरोपी फरार

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में ऑनर किलिंग की बड़ी घटना से हड़कंप| गोंडा जिले के कौड़िया बाजार क्षेत्र में विवाहिता की चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई| घर के बाहर ही हत्यारे ने घटना को अंजा…

गोंडा में ऑनर किलिंग से हड़कंप, घर के बाहर ही विवाहिता की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या, आरोपी फरार
गोंडा में ऑनर किलिंग से हड़कंप, घर के बाहर ही विवाहिता की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या, आरोपी फरार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में ऑनर किलिंग की बड़ी घटना से हड़कंप| गोंडा जिले के कौड़िया बाजार क्षेत्र  में विवाहिता की चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई| घर के बाहर ही हत्यारे ने घटना को अंजाम दिया|




हत्या करने का आरोपी मौके से फरार हो गया| डायल 112 पर पुलिस को मिली सूचना| सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस| सूचना पर पहुंची ने शव को कब्जे में ले लिया। 




मुंबई से बरामदगी के बाद हुई थी युवती की शादी... युवती के मायके वालों पर ही हत्या का आरोप| घटना के बाद मायके वाले फरार है|   घटनास्थल के लिए रवाना हुए एसपी शैलेश पांडेय| कौड़िया बाजार क्षेत्र के सिसैया गांव का मामला।  नृशंस हत्या की यह घटना कौड़िया थाना क्षेत्र के सिसैया दलेल गांव में आज देर शाम अंजाम दी गयी।




बताया जाता है कि गांव के आरिफ की 20 वर्षीय पुत्री सोनिया खातून का विवाह गांव के ही लालू के साथ 8 माह पहले हुआ था। सोमवार को वह अपने मायके आई हुई थी। मंगलवार यानी आज वह प्रेम प्रसंग के चलते गांव में ही अपने प्रेमी से मिलने उसके घर चली गई, जिसकी भनक लगते ही मायके वालों ने वहां पहुंचकर उसे धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।




घटना की सूचना मिलने पर कौड़िया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।




रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।