मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: ऑनर किलिंग का मामला, हत्यारे मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोंडा: गोंडा में ऑनर किलिंग की घटना का मामला: पति के घर से भगाकर सीधे प्रेमी के घर पहुँची थी विवाहिता..प्रेमी के घर जाने से नाराज होकर हत्यारे मामा ने भांजी की थी हत्या| 20 वर्षीय विवाहिता की चाकुओं…

गोंडा: ऑनर किलिंग का मामला, हत्यारे मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोंडा: ऑनर किलिंग का मामला, हत्यारे मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: गोंडा में ऑनर किलिंग की घटना का मामला: पति के घर से भगाकर सीधे प्रेमी के घर पहुँची थी विवाहिता..प्रेमी के घर जाने से नाराज होकर हत्यारे मामा ने भांजी की थी हत्या| 20 वर्षीय विवाहिता की चाकुओं से गोदकर की थी नृशंस  हत्या|



हत्यारे मामा छांगुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार| 1 बजे एसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर करेंगे पूरे मामला का खुलासा| हत्यारे मामा ने प्रेमी के घर के बाहर ही भांजी की भाले से मार कर की थी हत्या|



लॉक डाउन के दौरान प्रेमी के संग भाग गई थी लड़की...परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुंबई से लड़की- लड़के को किया था बरामद| बरामद के बाद परिजनों ने अलग लड़की का कर दिया था निकाह|पति के घर से भगाकर सीधे प्रेमी के घर पहुँची थी विवाहिता...मुंबई से बरामदगी के बाद हुई थी युवती की शादी| कौड़िया थाना क्षेत्र के सिसैया गाँव का मामला।




बता दें ,''09 फरवरी, 2021 को गोंडा जिले के कौड़िया बाजार क्षेत्र  में विवाहिता की चाकुओं से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई थी| घर के बाहर ही हत्यारे ने घटना को अंजाम दिया था| घटना के बाद मायके वाले फरार हो गए थे|  नृशंस हत्या की यह घटना कौड़िया थाना क्षेत्र के सिसैया दलेल गांव में मंगलवार देर शाम अंजाम दी गयी थी।




कौड़िया थाना क्षेत्र में सिसैया दलेल गांव के आरिफ की 20 वर्षीय पुत्री सोनिया खातून का विवाह गांव के ही लालू के साथ 8 माह पहले हुआ था। सोमवार को वह अपने मायके आई हुई थी। मंगलवार वह प्रेम प्रसंग के चलते गांव में ही अपने प्रेमी से मिलने उसके घर चली गई, जिसकी भनक लगते ही मामा छांगुर ने वहां पहुंचकर उसे धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।




कौड़िया थाना की दुबहा बाजार चौकी क्षेत्र के सिसैया दलेल गांव निवासी सोनिया खातून का गांव के एक युवक के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक वर्ष पूर्व वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसे बरामद किया था। वापस घर आने के बाद परिवार के लोगों ने उसकी गांव के ही एक युवक से शादी कर दी। तभी से वह ससुराल में रह रही थी। मंगलवार को वह अपने ससुराल से भागकर अपने प्रेमी के घर चली गई। इसकी जानकारी परिवार के लोगों समेत पास के बखरिया गांव के रहने वाले उसके मामा को हुई। मामा अपने भाई के साथ सीधे प्रेमी के घर पहुंचा और अपनी भांजी सोनिया खातून की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी।




रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।