मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी एसटीएफ- पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: गोंडा से अगवा मेडिकल छात्र बरामद, 70 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाला डाॅक्टर और दो साथी गिरफ्तार

गोंडा: जनपद गोंडा से अपहृत मेडिकल के छात्र को नोएडा एसटीएफ तथा गोंडा पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। छात्र को अगवा करने वाले बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद एसटीएफ ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है…

यूपी एसटीएफ- पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: गोंडा से अगवा मेडिकल छात्र बरामद, 70 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाला डाॅक्टर और दो साथी गिरफ्तार
यूपी एसटीएफ- पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: गोंडा से अगवा मेडिकल छात्र बरामद, 70 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाला डाॅक्टर और दो साथी गिरफ्तार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: जनपद गोंडा से अपहृत मेडिकल के छात्र को नोएडा एसटीएफ तथा गोंडा पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। छात्र को अगवा करने वाले बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद एसटीएफ ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग में शामिल एक महिला डॉक्टर अभी फरार है। छात्र को अगवा कर 70 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी।




पश्चिमी यूपी एसटीएफ के एसपी कुलदीप नारायण सिंह तथा जनपद गोंडा के एसपी शैलेंद्र पांडे ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान आज सुबह को बताया कि जनपद बहराइच के रहने वाले गौरव हालदार नामक मेडिकल के छात्र का 18 जनवरी को जनपद गोंडा से अपहरण हुआ था। इस मामले में उनके पिता निखिल हालदार ने थाना पयागपुर में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। गौरव जनपद गोंडा के एससीपीएम कॉलेज से बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा था। उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने अपने छात्र के परिजनों से 70 लाख की फिरौती मांगी थी।


उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह बात संज्ञान में आई कि छात्र को अपहरण करने के बाद एनसीआर में रखा गया है। एसपी ने बताया कि इस सूचना के आधार पर नोएडा एसटीएफ के  एसपी राजकुमार मिश्रा तथा गोंडा पुलिस अपहृत छात्र को बरामद करने तथा अपहरण करने वाले लोगों की गिरफ्तारी में जुट गई। 



उन्होंने बताया कि आज सुबह एक सूचना के आधार पर एसटीएफ व गोंडा पुलिस ने नोएडा एक्सप्रेस वे से एक मुठभेड़ के दौरान डॉ अभिषेक सिंह पुत्र राजेश सिंह, नितेश पुत्र विनोद बिहारी तथा मोहित सिंह पुत्र शिव मूरत सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक कार, देसी तमंचा व कारतूस , छात्र को बेहोश करने में प्रयोग हुई नशे का इंजेक्शन आदि बरामद किया है।




 एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि इस घटना का मास्टरमाइंड डॉक्टर अभिषेक सिंह है। वह जनपद गोंडा का रहने वाला है, तथा अपहृत छात्र गौरव को वह जानता है। डॉक्टर अभिषेक दिल्ली के नजफगढ़ स्थित राठी अस्पताल  में डॉक्टर के रूप में काम करता है। यहीं पर काम करने वाली डॉक्टर प्रीति मेहरा नामक एक महिला डॉक्टर के साथ मिलकर उसने इस घटना का ताना-बाना बुना। 



प्रीति मेहरा के माध्यम से उसने गौरव से बातचीत शुरू करवाई, तथा उसे जनपद गोंडा में मिलने के लिए 18 जनवरी को बुलाया। वहां से इन लोगों ने छात्र को अगवा कर लिया, तथा उसे नशे का इंजेक्शन देकर गोंडा से दिल्ली की लेकर आए। इन लोगों ने अपहृत छात्र को दिल्ली के बक्करवाला स्थित डीडीए फ्लैट में रखा था। एसपी ने बताया कि इस घटना में शामिल प्रीति मेहरा फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।




एसपी ने बताया कि इस घटना में शामिल रोहित तथा सतीश नामक 2 बदमाशो को जनपद गोंडा में आज गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है, कि इस घटना में शामिल नितेश दिल्ली में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर, धोखाधड़ी करने के मामले में संलिप्त है। उन्होंने बताया कि छात्र के अपहरण का ताना-बाना दीपावली के समय से ही बुना गया था।



रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।