मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

VIDEO: अबू आजमी ने बीजेपी सरकार पर बोला जमकर हमला, कहा- गांधी के हत्यारे गोडसे को हीरो बनाना चाहते हैं

गोंडा: खबर गोंडा से है जहां महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने पूर्व मंत्री स्व:विनोद कुमार सिंह के आवास पर पहुंचे उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तो वही मीडिया से बात करत…

VIDEO: अबू आजमी ने बीजेपी सरकार पर बोला जमकर हमला, कहा- गांधी के हत्यारे गोडसे को हीरो बनाना चाहते हैं
VIDEO: अबू आजमी ने बीजेपी सरकार पर बोला जमकर हमला, कहा- गांधी के हत्यारे गोडसे को हीरो बनाना चाहते हैं | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर गोंडा से है जहां महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने पूर्व मंत्री स्व:विनोद कुमार सिंह के आवास पर पहुंचे उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तो वही मीडिया से बात करते हुए जिन्ना के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि, जिन्ना के साथ देश का कोई मुसलमान नहीं है जिन्ना ने देश का बंटवारा कराया था|  अखिलेश यादव को सपना थोड़े आया था कि वह देश का बंटवारा कराएंगे, देश के बंटवारे के पहले अगर कोई जिन्ना की बारे में चर्चा करें तो इनको (BJP)  बुरा क्यों लगता है। 



आजमी ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा| कहा,' बीजेपी सांप्रदायिक पार्टी है और हिंदू मुसलमान करवा कर सत्ता में आना चाहती हैं| जहां पर चुनाव है वहां पर राशन को दुगना कर दी है, और जहां पर चुनाव नहीं है वहां पर राशन बंद करवा दिया है|



उन्होंने कहा,''गांधीजी के हत्यारे गोडसे को हीरो बनाना चाहती है|  आजमी ने कहा कि मोदी ने उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री किसको बना जिसके ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं | मोदी जी पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा,'मोदी सबसे बड़े झूठे हैं जिन्होंने 15 15 लाख का सपना दिखाया|



लाल टोपी वाले बयान पर बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि, बीजेपी सरकार समाजवादी पार्टी से डर गई है.. अखिलेश यादव की समाजवादी विजय यात्रा में भीड़ देखकर घबरा गई है BJP.. इसलिए ऐसा बयान दे रही है |  बीजेपी माइक्रोस्कोप की तरह जांच कर रही है और सांप्रदायिकता के आधार पर फिर से गद्दी पर बैठा जाती है,  इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। यूपी में बीजेपी ने अनडिक्लेयर्ड इमरजेंसी लगा रखी है जो भी इनके खिलाफ बोलता है उनके को जेल भेज देते हैं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।