गोंडा: खबर गोंडा से है जहां यूपी के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक का आज गोंडा दौरा था। कर्नलगंज बाजार में बीजेपी के नए जिला अध्यक्ष व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विधि न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कानून मंत्री का कटरा ब्लॉक में बीजेपी के कार्यकर्ताओं से मिले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां अब सक्रिय हो गई हैं। और लगातार अन्य पार्टियां भी आगामी विधानसभा चुनाव में दमखम दिखाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरना शुरू कर दी हैं।
कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कटरा ब्लॉक में बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए बताया कि अलीगढ़ का नाम चेंज करने को लेकर के मेरे पास कोई पत्रावली नहीं आई है। वही समाजवादी पार्टी पर बोलते हुए कहा कि जिस तरीके से अखिलेश यादव की पार्टी की विचारधारा है... वह सभी लोगों को पता है।
''समाजवादी पार्टी के नेता सफीकुल रहमान ने तालिबान का समर्थन किया है'' इस सवाल पर कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस तरह के लोगों के बारे में आप जानते हैं कि जो संविधान से हट कर बात करते हैं ,आप अच्छी तरह जानते हैं... क्या किया जाए, आप ही लोगों को निर्णय लेना है | आप सभी लोग जानते हैं कि समाजवादी पार्टी के लोग किस ढंग के हैं| यह जनता आकलन करके जरूर निर्णय देगी|
विधानसभा सत्र को शांतिपूर्ण निपटाने के बारे में कानून मंत्री ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश के हित में जनहित के कार्यों को करने के लिए सत्र बुलाती है | बाकी विपक्षी दल जो कृत्य कर रहे हैं वह प्रदेश की जनता अच्छी तरह देख रही है| अखिलेश यादव के सपने हैं और उनके सपने कभी पूरे नहीं होंगे ।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव