मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा में तीन बहनों पर एसिड फेंकने की घटना को मायावती ने बताया बेहद शर्मनाक, कहा-यूपी में हर प्रकार का अपराध सर चढ़कर बोल रहा...

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश के गोंडा में सोते समय तीन दलित बहनों पर एसिड डालकर जलाने की प्रयास की घटना को अति-दुःखद व बेहद शर्मनाक बताया है| मायावती ने इस घिनौनी करतूत क…

गोंडा में तीन बहनों पर एसिड फेंकने की घटना को मायावती ने बताया बेहद शर्मनाक, कहा-यूपी में हर प्रकार का अपराध सर चढ़कर बोल रहा...
गोंडा में तीन बहनों पर एसिड फेंकने की घटना को मायावती ने बताया बेहद शर्मनाक, कहा-यूपी में हर प्रकार का अपराध सर चढ़कर बोल रहा... — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश के गोंडा में सोते समय तीन दलित बहनों पर एसिड डालकर जलाने की प्रयास की घटना को अति-दुःखद व बेहद शर्मनाक बताया है| मायावती ने इस घिनौनी करतूत को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है|उन्होंने कहा कि,''यूपी में हर प्रकार का अपराध सर चढ़कर बोल रहा है|





बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर कहा कि,'',भू-माफियाओं द्वारा पुजारी की हत्या के प्रयास के बाद यूपी के गोण्डा में ही सोते समय तीन दलित बहनों पर एसिड डालकर जलाने की प्रयास अति-दुःखद व शर्मनाक। यूपी में कानून-व्यवस्था का इतना बिगड़ जाना बड़ी चिन्ता की बात जरूर है। आखिर यूपी में हर प्रकार का अपराध सर चढ़कर क्यों बोल रहा है?




इससे पहले गोंडा में 3 नाबालिग बहनों पर एसिड अटैक मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी योगी सरकार पर हमला बोला है|कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले अपराधियों को राजनीतिक रूप से प्रदेश भर में स्वीकार कर लिया है| उन्होंने कहा कि,'' 17, 10 और 8 साल की तीन बेटियां अपने घर में सो रही थीं तब उन पर एसिड फेंक दिया गया| योगी सरकार पूरे प्रदेश में महिलाओं पर जुल्म करने वालों न्यायोचित ठहराने की ठान चुकी है|




प्रियंका गांधी ने पीड़ित लड़कियों के पिता के बयान संबंधी खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, 'इस व्यक्ति की 17, 10 और आठ साल की तीन बेटियां घर में सो रही थीं। कोई घुसा और उन पर तेजाब फेंक दिया।' कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया, 'महिला विरोधी अपराधों को अंजाम देने वालों को सही ठहराने और उनका बचाव करने के, उप्र सरकार के राजनीति से प्रेरित विमर्श से राज्य में अपराधियों का हौसला बढ़ा है।'




वहीं,''प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट किया,''गोंडा में तीन दलित नाबालिग बहनों के ऊपर एसिड अटैक। ललितपुर में दलित बाप - बेटे को बर्बरता से पीटा गया, पेशाब पिलाया गया। जब सरकार ही अपना चेहरा बचाने के लिए अपराधियों को बचाने का जोर लगा दें तो अपराधी को डर कहां? योगी सरकार में सामंती सोच हावी है, दलितों का दमन जारी है।




अजय कुमार लल्लू ने कहा कि''लखनऊ भाजपा कार्यालय के सामने महिला ने आत्मदाह किया। यह दूसरी घटना है, पहले की घटना में सरकार ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अनूप पटेल को जेल भेज दिया। योगी सरकार में न्याय मिलना असंभव हो चला है, जो ऐसे घटनाओं की जिम्मेवार है। सीएम सत्ता की नींद में हैं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।