गोंडा: भाजपा विधायक प्रभात वर्मा ने भी मुख्यमंत्री को लिखा पत्र| आगामी बजट में पत्रकारों को समुचित सुविधाएं प्रदान किये जाने के संदर्भ में लिखा पत्र|गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने पत्र में लिखा की कोरोना जैसी आपदा में अपना संपूर्ण योगदान पत्रकारों ने प्रदान किया|
श्रमजीवी पत्रकार, एजेंसी,संस्था व चैनल से जुड़े पत्रकार साथियों को उत्तर प्रदेश सरकार के आगामी बजट में निम्न योजनाओं से जोड़े जाने की याचना पत्रकार साथियों द्वारा की गई है|
1.स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना,
2.बीमा की सुविधाएं
3.पेंशन की सुविधाएं
4.खबरों के कवरेज भत्ता की सुविधाएं
5.विभिन्न शासकीय योजनाओं की सुविधाएं| उक्त सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित को समुचित कार्यवाही करने हेतु आदेशित करने की कृपा करें।
इससे पहले भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने मुख्यमंत्री को लिखा था पत्र | आगामी बजट में पत्रकारों को समुचित सुविधाएं प्रदान किये जाने के संदर्भ में लिखा था पत्र|
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव