मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गोंडा: दलित बेटियों पर एसिड अटैक मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज सांसद-विधायक, CM से निष्पक्ष जांच की मांग

गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में तीन दलित बेटियों पर एसिड अटैक मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सांसद और विधायक ने नाराजगी जताई है| उन्होंने इस मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग की है||पुलिस के फर्जी म…

गोंडा: दलित बेटियों पर एसिड अटैक मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज सांसद-विधायक, CM से निष्पक्ष जांच की मांग
गोंडा: दलित बेटियों पर एसिड अटैक मामले में पुलिस की कार्रवाई से नाराज सांसद-विधायक, CM से निष्पक्ष जांच की मांग — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में तीन दलित बेटियों पर एसिड अटैक मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सांसद और विधायक ने नाराजगी जताई है| उन्होंने इस मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग की है||




पुलिस के फर्जी मुठभेड़ पर सवालों की बौछार...एसिड अटैक में आशीष को फर्जी फंसाया| कप्तान, से लेकर एसओ ने किया खेल|पुलिस ने आशीष का फर्जी एनकाउंटर किया...परसपुर के पसका इलाके का मामला।



एसिड अटैक मामले में सांसद बृजभूषण शरण सिंह, BJP विधायक बावन सिंह भाजपा के जिला संयोजक मुकेश कुमार वैश्य और हिन्दू युवा वाहिनी नेता अनिल गुप्ता ने मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच एवं निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की है|



सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि मामले को संज्ञान लेने में कष्ट करें| स्थानीय अधिकारियों पर आरोप है कि इस प्रकरण में जिसकी गिरफ्तारी पुलिस द्वारा की गई है वह निर्दोष है| ग्राम वासियों द्वारा मांग की जा रही है मामले में उच्च स्तरीय जांच एवं निष्पक्ष कार्यवाही की जाये|




बता दें कि यह घटना 13 अक्टूबर की है| 13 अक्टूबर रात में तीन सगी बहनों पर सोते समय एसिड से अटैक किया गया था| इस एसिड अटैक मे बड़ी बहन गंभीर रूप से झुलस गई थी जबकि उसकी दो छोटी बहनों पर भी तेजाब के छीटें पड़े थे 




एसिड अटैक का यह मामला परसपुर थाना क्षेत्र के पक्का गांव का था। तीनों बहनें एक ही कमरे में सो रही थी। कमरे मे लगे रोशनदान से तेजाब फेंका गया था। बड़ी बहन के ऊपर अधिक मात्रा मे तेजाब गिरा था और वह बुरी तरह से झुलस गई थी जबकि दो अन्य बहनों पर तेजाब के छीटें पड़े थे|



गोंडा पुलिस अधीक्षक ने कहा था,''ललड़कियों की हालत स्थिर है। बड़ी बहन की उम्र क़रीब 17 साल है जो क़रीब 30 फीसद जल गयी है| जबकि  अन्य दो में एक की उम्र 12 साल है जो 20 फीसद जल गई है और सबसे छोटी लड़की की उम्र 8 साल है जो 7 फीसद जली है| जांच चल रही है|




इसके बाद 13 अक्टूबर की ही रात में परसपुर थाना क्षेत्र के पसका गाँव मे सगी तीन दलित बहनों पर एसिड फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था| अभियुक्त आशीष कुमार उर्फ छोटू को परसपुर थाने की पुलिस व एसओजी टीम ने मिलकर कर्नलगंज हुजूरपुर मार्ग पर बैकुंठ नाथ महाविद्यालय के निकट पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था| मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी थी| मौके से एक देशी तमंचा व कारतूस बरामद किया गया था|




अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया था कि,'' पीड़ित के बयान में अभियुक्त आशीष कुमार उर्फ छोटू का नाम प्रक??श में आया था जिसके बाद पुलिस सरगर्मी से उसका तलाश कर रही थी| पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि अभियुक्त अपनी बहन विशेश्वरगंज (बहराइच) के यहां जा रहा था, पुलिस ने घेराबंदी के दौरान उसे कर्नलगंज हुजूरपुर मार्ग स्थित बैकुंठ नाथ महाविद्यालय के पास रोकने की कोशिश की| इस दौरान उसकी बाइक फिसल गई और उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया|




 अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया था कि,'पुलिस ने जवाबी फायरिंग में गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी और आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया मौके से देशी तमंचा व कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया था| 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।