गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में थाना करनैलगंज क्षेत्र अंर्तगत हुई महिला हत्या का पुलिस ने किया खुलासा| कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के सरयू कटरा घाट के पास 13 फरवरी को मिले महिला के अज्ञात शव का खुलासा करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है| घटना में प्रयुक्त चाकू व मोबाइल बरामद|पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा|
महिला की हत्या की गई थी और उसका शव सरयू कटरा घाट के पास फेंक दिया गया था| बाराबंकी जनपद की रहने वाली इस महिला की अवैध संबंधों के चलते की गई थी| महिला के प्रेमी ने बाराबंकी में हत्या करके शव गोंडा जिले के कर्नलगंज इलाके में फेंक दिया गया था| महिला का पति दुबई में रहता है|
पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया,''महिला का पति पिछले दो वर्ष से दुबई में रहकर नौकरी कर रहा था| इसी बीच महिला का इस्माइल नाम के युवक के साथ अवैध संबंध बन गए| इस्माइल पहले से शादीशुदा था| काफी दिनों के प्रेम प्रपंच के बाद जब महिला ने इस्माइल से शादी का दबाव बनाया तो उसने महिला से छुटकारा पाने का मन बनाया|
12 फरवरी को उसने मृतका को बुलाया और कहा कि भागकर शादी कर लेंगे| महिला ने बैंक से 65 हजार रुपये निकाले| अपने साथी इरफान के साथ मिलकर उसने रास्ते में महिला को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार डाला| मौत की पुष्टि करने के लिए शरीर पर चाकू से कई वार किए| हत्या के बाद दोनों ने बाराबंकी से आकर कर्नलगंज इलाके के सरयू कटरा घाट के पास सुनसान जगह पर शव को फेंक दिया| कुछ ही दूरी पर मृतका का आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड फेंककर फरार हो गए|महिला के पास जो 65 हजार रुपये थे, उसे आपस में बांट लिया| पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और अज्ञात शव के आधार पर पोस्टर छपवाए| पोस्टर देखकर परिजनों ने संपर्क किया| पुलिस ने जांच शुरू की तो छतौनी बार्डर के पास दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया|उनके कब्जे से चाकू और मोबाइल फोन भी बरामद किया है|
पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि अज्ञात महिला का शव मिला था और महिला के शरीर पर धारदार हथियार के वार के सात निशान थे| जांच के दौरान पता चला कि उसकी हत्या की गई है| दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है और विधिक कार्रवाई की जा रही है|